आज रात फिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे PM मोदी, छात्रों की सुरक्षित निकासी पर बातचीत संभव

प्रधानमंत्री मोदी आज रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दोबारा फोन पर बात कर सकते हैं।

नई दिल्ली, 2 मार्च। प्रधानमंत्री मोदी आज रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दोबारा फोन पर बात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह बातचीत यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी को लेकर होगी।

Narendra Modi, Vladimir Putin

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से जब पूछा गया कि क्या मोदी आज रात फिर से रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत करने जा रहे हैं? इसका जवाब देते हुए बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अलग-अलग देशों के नेताओं से लगातार बातचीत कर रहे हैं। अगर ऐसी कोई बात होती है तो हम आपसे यह जानकारी साझा कर देंगे। अभी इस बात को लेकर कुछ कहना ठीक नहीं होगा।बता दें कि पीएम मोदी इससे पहले भी यूक्रेन के आग्रह पर पुतिन से बात कर चुके हैं। यूक्रेन ने पीएम मोदी से आग्रह किया था कि वे रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात कर युद्ध को रोकने का प्रयास करें। पीएम ने यूक्रेन के आग्रह पर पुतिन से बात भी की लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन कमबैक: कैसे मोदी और शाह ने डाला था यूपी को वापस बीजेपी की झोली में?

अब तक 17000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में तेज वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि एडवाइजरी जारी होने के बाद हमारे अनुमान के मुताबिक 17000 भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के अंदर ऑपरेशन गंगा के तहत 6 उड़ानें भारतीय छात्रों को लेकर वापस लौटी हैं।

अब तक कुल 3,352 छात्रोंं की हुई वतन वापसी

Recommended Video

    Fact Check: Ukraine को लेकर क्या Putin ने दी India को धमकी ? | वनइंडिया हिंदी

    अब तक कुल मिलाकर 15 फ्लाइट्स भारत वापस लौट चुकी है और यूक्रेन से भारत लौटने वाले कुछ छात्रों की संख्या 3,352 हो गई है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे में लगभग 15 उड़ाने यूक्रेन जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना भी ऑपरेशन गंगा से जुड़ गई है। वायु सेना का पहला सी-17 विमान रोमानिया से भारतीय छात्रों को लेकर देर रात दिल्ली उतरेगा। इसके अलावा भारतीय वायुसेना की तीन और उड़ाने आज ही हंगरी, रोमानियां और पोलैंड से भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+