मोदी करेंगे 'मन की बात', क्या 'जूनियर मोदी' पर तोड़ेंगे चुप्पी ?

नयी दिल्ली। तय कार्यक्रम के मुताबिक आज पीएम मोदी एक बार फिर से देश की जनता के साथ अपने मन की बात करेंगे। मोदी सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो के जरिए जनता से अपने मन की बात करेंगे। ये 9 वां मौका होगा जब पीएम रेडियो के जरिए जनता से जुड़ने की कोशिश करेंगे।

modi man ki baat

सुबह 11 बजे प्रसारित होने जा रहे पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में लोगों की इस बात पर खास नजर है कि क्या वह ललित मोदी विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे। अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे पीएम मोदी पर सबकी नजर होगी, क्या आज वो ललित मोदी विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे या फिर एक बार फिर से वो इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को 'मन की बात' कार्यक्रम में जनता से मुखातिब हुए थे। इसमें उन्होंने वन रैंक वन पेंशन एवं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के बारे में बात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+