फिट इंडिया अभियान की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी विराट कोहली सहित कई हस्तियों से करेंगे बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सहित खेल और फिटनेस जगत से जुड़ी हस्तियों से बात करेंगे। पीएम मोदी 24 सितंबर को फिट इंडिया मूवमेंट के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर विराट कोहली से डिजिटल माध्यम के जरिए जुड़ेंगे। देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करने वाले विराट कोहली से फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर बात करेंगे। बता दें कि मौजूद समय में विराट कोहली यूएई में चल रहे आईपीएल के 13वें सीजन में व्यस्त हैं।

फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पीएम विराट कोहली समेत कई ऐसे लोगों से जुड़ेंगे जो लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहे हैं। विराट कोहली के अलावा पीएम मोदी एक्टर और फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन, रजुता स्वेकर से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री फिटनेस को लेकर बात करेंगे कि कैसे लोग व्यायाम, पौष्टिक भोजन लेने से फिट रह सकते हैं। पीएम मोदी जरूरी पौष्टिक भोजन पर इस दौरान चर्चा कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बाबत ट्वीट करके कहा गया है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में फिटनेस की महत्ता और भी बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्वीट करके इस बाबत जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पोर्ट्स जगत, फिटनेस के लिए लोगों को प्रेरित करने वाली हस्तियों से फिट इंडिया मिशन के तहत बात करेंगे। इस बातचीत में देशभर के लोग एनआईसी की वेबलिंक के जरिए जुड़ सकते हैं।
-
Aryaman Birla Net Worth: कोहली से कितने गुना अमीर हैं RCB के नए मालिक, आर्यमन बिड़ला की नेटवर्थ उड़ा देगी होश -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications