National Training Conclave: पीएम मोदी पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
National Training Conclave: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।
National Training Conclave: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। पीएमओ की ओर से इस बाबत जो जानकारी दी गई है उसमे कहा गया है कि रविवार को सुबह 10.30 बजे पीएम मोदी प्रगति मैदान में पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मलेन का उद्घाटन करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि नेशनल ट्रेनिंग कॉन्कलेव की मेजबानी क्षमता निर्माण आयोग की ओर से की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है ताकि देशभर के सिविल सेवकों के लिए प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे को मजबूती दी जा सके।

बता दें कि इस सम्मेलन में केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान और क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान हिस्सा ले रहे हैं। अलग-अलग संस्थानों के कुल 1500 से अधिक प्रतिनिधि आज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस दौरान केंद्र, राज्य, स्थानीय सरकार के लिए काम कर रहे सिविल सेवकों से निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ भी चर्चा करेंगे।
इस सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिनिधि एक दूसरे के साथ अपने आइडिया को साझा करेंगे, साथ ही 8 पैनल डिस्कसन होगा। यह पैनल डिस्कशन अलग-अलग मुद्दों पर होगा।
इस प्रशिक्षण सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के बीच आपसी समन्वय को बढ़ाना देना होता है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के बीच भी समन्वय बेहतर होता है। इससे स्थानीय सरकारों और विभागों के बीच भी सामंजस्य बेहतर होगा।












Click it and Unblock the Notifications