Ganga Vilas Cruise: पीएम मोदी आज दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को दिखाएंगे हरी झंडी
दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। 51 दिनों में यह क्रूज 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा। इस क्रूज में तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Ganga Vilas Cruise: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिवर क्रूज को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा वह एक टेंट सिटी का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आज कुल 1000 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बता दे कि यह दुनिया का सबसे लंबी रिवर क्रूज है। इसे भारत में ही तैयार किया गया है। यूपी के वाराणसी से शुरू होकर यह रिवर क्रूज अगले 51 दिनों में 3200 किलोमीटर का सफर तय करते हुए बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।
गंगा विलास क्रूज की बात करें तो इसके जरिए आप विशअव की धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों के दर्शन कर सकते हैं। यह क्रूज नीद घाटों से होते हुए बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, असम से होकर गुजरेगा। इसमे 50 से अधिक पर्यटन स्थलों की यात्रा की जा सकेगी। इसमे पर्यटक भारत सहित बांग्लादेश की कला, संस्कृति, इतिहास का अनुभव कर सकेंगे। भारत में यह क्रूज पटना, साहिबगंज, कोलकाता गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों से होकर जाएगा। जबकि बांग्लादेश के ठाका शहर से भी होकर यह क्रूज गुजरेगा।
गंगाल विलास 51 दिनों की अपनी यात्रा के दौरान 3200 किलोमीटर की दूरी को तय करेगा। इस दौरान यह भारत और बांग्लादेश की 17 नदी प्रणालियों से होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगा। इस क्रूज की पहली यात्रा पर 40 क्रू मेंबर के अलावा 31 पर्यटक शामिल होंगे। क्रूज पर जिम, सांस्कृति कार्यक्रम, गीत-संगीत सहित हर आधुनिक सुविधा उपलब्ध है। यह रिवर शिप से की जाने वाली सबसे लंबी यात्रा होगी। यह भारत की पहली रिवरशिप है जोकि काशी से बोगीबील तक की यात्रा कराएगी।












Click it and Unblock the Notifications