'अडानी-अंबानी को हटाने से पहले पीएम मोदी को खत्म करना होगा', कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि मेरी दुश्मनी अडानी-अंबानी से नहीं है। मेरी दुश्मनी बीजेपी से है। इसलिए अडानी-अंबानी को खत्म करने से पहले पीएम मोदी को खत्म करना होगा।

कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान

Sukhjinder Singh Randhava on PM Modi: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी शासित केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस बीच कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश को बचाना है तो पहले पीएम नरेंद्र मोदी को हटाना होगा। तभी देश आगे बढ़ सकता है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह ने कहा कि अगर पीएम मोदी नहीं होंगे तो देश अपने आप बच जाएगा। देश को बचाने के लिए पीएम मोदी को खत्म करना ही होगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि अडानी और अंबानी तभी खत्म हो सकते हैं, जब पीएम मोदी नहीं होंगे। पीएम मोदी को हटाने से पहले अडानी-अंबानी खत्म नहीं हो सकते।

Recommended Video

    Opposition Parties March | Rahul Gandhi vs Smriti Irani | Lalu Yadav Family | वनइंडिया हिंदी

    सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि मेरी दुश्मनी अडानी-अंबानी से नहीं है, लेकिन उनको तभी रोक सकते हैं, जब पीएम मोदी नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को पता ही नहीं है कि देशभक्ति किसे कहते हैं। देश की आजादी की लड़ाई में पीएम मोदी और अमित शाह के परिवार जेल तक नहीं गए। कांग्रेस के नेता जेल गए और फांसी पर चढ़े।

    उन्होंने कहा कि अडानी-अंबानी मिलकर देश को खोखला कर सत्यानाश कर देंगे। कहा कि हमलोग फिर से गुलामी की ओर बढ़ रहे हैं। अडानी ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह भारत में काम कर रहा है। इसलिए इन्हें रोकना होगा। नहीं तो देश का सत्यानाश हो जाएगा। पीएम मोदी खत्म हो जाएंगे तो अडानी और अंबानी भी खत्म हो जाएंगे।

    कर्नाटक के मंड्या में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, '2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब के समय में उन्होंने गरीब आदमी को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, जो पैसा गरीब के विकास के लिए था उसके हजारों करोड़ रुपए कांग्रेस की सरकार ने लूट लिया था। कांग्रेस को कभी गरीब के दुख दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ा है।'

    यह भी पढ़ें- Karnataka: पीएम ने किया दुनिया के सबसे लंबे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन, कहा- हर घर खुशहाली लाना लक्ष्य

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+