गुरू तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी लाल किले से देश को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली, 19 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिख गुरू तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर देश को लाल किले से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे। इस कार्यक्रम को और खास बनाने के लिए 100 सिख संगीतकार रागी शबद कीर्तन की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के साथ मिलकर संस्कृति मंत्रालय करेगा। कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, देशभर के गणमान्य, विदेशी मेहमान हिस्सा लेगे। सिख गुरू तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व कार्यक्रम का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया जाएगा।
Recommended Video

बता दें कि पहली बार होगा जब लाल किला किसी धार्मिक कार्यक्रम का गवाह बनेगा। सामान्य तौर पर लाल किले पर प्रदानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही देश को संबोधित करते हैं लेकिन 21 अक्टूबर 2018 को भी प्रधानमंत्री ने लाल किले से देश को संबोधित किया था। आजाद हिंद फौज के 75 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने 21 अक्टूबर 2018 को लाल किले से देश को संबोधित किया था।
आजाद का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि लाल किले में दो दिनों तक एक विशाल समागम होगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह पहले दिन करेंगे और अगले दिन पीएम मोदी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। यह पर्व गोविंद सिंह के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए है। 20 अप्रैल को अमित शाह समागम के पहले दिन भाग लेंगे, इस दिन लाइट एंड शो और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 400 रागी कीर्तन करेंगे। गुरू तेग बहादुर के जीवन की प्रेरणा देने वाली प्रदर्शनी भी होगी। 21 अप्रैल को पीएम मोदी इस पर्व के समापन समागम में शामिल होंगे। तेग बहादुर की याद में पीएम मोदी एक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications