वस्त्र हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता के प्रतीक: मोदी

वस्त्र हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता के प्रतीक मोदी

नई दिल्ली। दो दिन के दौरे पर गुजरात गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दूसरे दिन (शुक्रवार) गांधीनगर के महात्मा मंदिर में इंटरनेशनल टैक्सटाइल कॉन्फ्रेंस में शिरकत की। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि वस्त्र हमारी सांस्कृतिक विविधता की पहचान और प्रतीक है। 100 से ज्यादा देश टैक्सटाइल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो रहे हैं, ये बड़ी बात है।

narendra modi, Textile, Gandhinagar, gujarat, नरेंद्र मोदी, गुजरात

मोदी ने कहा कि भारत ने कपड़ा उद्योग में सबसे उदार विदेशी निवेश नीति अपनाई है। यह क्षेत्र कृषि और उद्योगों की बीच की कड़ी के रूप में काम करता है, जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराना है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा रोजगार सृजित करने वाला क्षेत्र है।

प्रधानमंत्री ने और भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने मोडासा-राजेंद्रनगर रोड का लोकार्पण किया। इस जल-आपूर्ति योजना से आसपास के 608 गावों में पीने के पानी की समस्या हल हो जायेगी। अपने अभिभाषण में मोदी ने कहा की यहां के किसान अब मोबाइल फोन से फसलों को बेच सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने की है। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने पानी के लिए कुछ भी नहीं सोचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+