'...मैं तो कहूंगा डरो मत, भागो मत', अमेठी, रायबरेली सीट को लेकर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज
अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर दिए हैं। इस फिर से राहुल गांधी को अमेठी सीट नहीं दी गई, उन्हें पार्टी ने रायबरेली से उम्मीदवार बनाया है। जबकि अमेठी सीट से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है। कांग्रेस के इस ऐलान के बाद अपनी उम्मीदवारी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने रायबरेली सीट को कांग्रेस की कर्मभूमि बताया। वहीं कांग्रेस के कैंडिड्टेस लिस्ट को लेकर पीएम मोदी ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया।

पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी अब अमेठी से नहीं, बल्कि रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। अमेठी में बीजेपी कैंडिडेट स्मृति ईरानी के सामने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा नेता राहुल पर लगातार हमले कर रहे हैं।
Recommended Video
इस बीच राहुल गांधी ने रायबरेली को "गांधी परिवार की कर्मभूमि" कहा। राहुल ने रायबरेली से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के कुछ घंटों बाद एक ट्वीट में कहा, " मैं बहुत विश्वास के साथ कह रहा हूं कि मुझे हमारे परिवार की कर्मभूमि की सेवा करने की जिम्मेदारी दी है।"
वहीं पीएम मोदी ने कहा, "मैंने पहले कहा था कि 'राजकुमार', वायनाड में मतदान के बाद, उस निर्वाचन क्षेत्र में हार के डर से दूसरी सीट की तलाश करेंगे। अब, उन्हें अमेठी से भागना पड़ा और रायबरेली सीट चुननी पड़ी।"
वहीं प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता के बार-बार दोहराए जाने वाले बयान 'डरो मत' पर कटाक्ष करते हुए कहा, "लोगों से कहूंगा कि वे डरें नहीं। मैं उनसे एक ही बात कहूंगा - डरो मत और भागो मत।"












Click it and Unblock the Notifications