'OBC कोटे में मुस्लिम समुदाय को शामिल कर छीना आरक्षण', कर्नाटक सरकार के फैसले पर PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा

कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय के ओबीसी कोटे में शामिल किए जाने पर एक बार पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। पीएम ने मध्य प्रदेश की एक चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस देश में विरासत कर लगाना चाहती है और लोगों और उनके बच्चों की संपत्ति और अधिकार छीनना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कर्नाटक में ओबीसी कोटे से मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देकर ओबीसी वर्ग के आरक्षण को छीनने का काम किया है।

मध्य प्रदेश में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर धर्म आधारित आरक्षण पर जोर देने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस देश में विरासत कर लगाना चाहती है और लोगों और उनके बच्चों की संपत्ति और अधिकार छीनना चाहती है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को ओबीसी का सबसे बड़ा दुश्मन बताया और दावे के साथ कहा की बीजेपी स्थिति में सुधार करने के संकल्प के साथ खड़ी है।

PM Modi in Sagar Madhya Pradesh

पीएम मोदी ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को दिए गए आरक्षण को बचाने के लिए भाजपा को लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने की जरूरत है।

सागर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "एक बार फिर कांग्रेस ने सभी मुस्लिम जातियों को ओबीसी के साथ रखकर कर्नाटक में पिछले दरवाजे से धर्म के आधार पर आरक्षण दिया है। ओबीसी समुदाय से आरक्षण का एक हिस्सा कांग्रेस इस खतरनाक खेल के चलते आरक्षण छीन लिया गया है। जिसका असर भविष्य की पीढ़ियों पर दिखाई देगा।

उन्होंने कहा, "हमारा संविधान स्पष्ट रूप से धर्म के आधार पर आरक्षण पर रोक लगाता है। बाबा साहब अंबेडकर खुद इसके खिलाफ थे, लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले खतरनाक संकल्प लिया था और इसे पूरा करने के लिए वे लगातार लोगों को बेवकूफ बनाने और अपना खेल खेलने की कोशिश कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+