'कांग्रेस के अलग-अलग गुटों में भीतर ही गृह युद्ध चल रहा',कर्नाटक में विपक्ष को पीएम मोदी ने घेरा

कर्नाटक में बीजेपी की एक चुनावी जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाई भतीजावाद को लेकर कांग्रेस पर एक बार फिर हमला बोला। मंच से पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी, भाई- भतीजावाद और अपनी गलत नीतियों के चलते जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के दावणगेरे में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। मंच से उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास देश के युवाओं, किसानों और आम जन के भविष्य को सुधारने, उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कोई ठोस प्लान नहीं है। पीएम ने दावा किया कांग्रेस केवल सत्ता पाने के लिए लोगों से झूठे वादे कर रही है।

PM Modi in Karnataka Davangere Rally

देवणगेरे की रैली में कांग्रेस की सिद्दारमैया सरकार को निशाने पर लेते हुए पीएम ने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस ये जानने की कोशिश कर रही है कि कैसे नंबर वन नंबर दो को हरा देगा। अपनी गुटबाजी, भाई-भतीजावाद और गलत नीतियों के कारण कांग्रेस खिलवाड़ कर रही है'' युवाओं, किसानों और आम लोगों के भविष्य... उनके पास अब कोई नाम (प्रधानमंत्री पद के लिए) नहीं है। क्या यह देश ऐसा कुछ स्वीकार करेगा?"

'कांग्रेस भीतर चल रहा गृहयुद्ध'
मंच से पीएम ने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर गृहयुद्ध चल रहा है। दावणगेरे में उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस के अलग-अलग गुटों में अंदर ही अंदर चल रहा 'गृहयुद्ध' सड़कों पर आ जाएगा। चुनाव हारने के लिए सभी गुट एक-दूसरे पर आरोप लगाएंगे।

'कांग्रेस पर अब कोई मुद्दा नहीं'
पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए आगे कहा, "उनके पास ऐसा मुद्दा है, पहले जब भी हारते थे तो ईवीएम को दोष देते थे...परसों सुप्रीम कोर्ट ने इतना जोरदार तमाचा मारा कि वे असमंजस में हैं कि क्या करें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सांत्वना देने के लिए कहें क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम के इस बहाने को खत्म कर दिया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+