'भारत 5 दशक आगे होता, अगर गांधी जी के रहते...', पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के लगातार 60 वर्षों के शासन के चलते देश पांच दशक पीछे चला गया। पीएम ने पूर्व की कांग्रेस की केंद्र सरकार के दौरान प्रधानमंत्रियों के लाल किले से भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि देश में कई ऐसे बड़े मुद्दे थे, जिन पर सिर्फ बातें की जाती रहीं। वहीं बीजेपी के केंद्र में दो कार्यकाल को लेकर पीएम ने कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा राम मंदिर और गरीबी का जिक्र करते हुए कहा की पूर्व की कांग्रेस सरकार को ये दोनों मुद्दे असंभव से लगते थे।
पीएम मोदी ने शु्क्रवार को बीजेपी की मुंबई में आयोजिक एक चुनावी जनसभा में शामिल हुए। मंच से उन्होंने बीजेपी के एक दशक के केंद्र के कार्यकाल की प्रशंसा की। वहीं उन्होंने काग्रेस की पूर्व की सरकारों को जमकर निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के केंद्र में शासन के चलते भारत 50 वर्ष पीछे चला गया।

मुंबई में बीजेपी की रैली में पीएम ने दावा किया कि अगर कांग्रेस आजादी के भंग कर दी जाती को देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ जाता। पीएम ने कहा, ''जिस सरकार को भारतीयों की क्षमताओं पर भरोसा नहीं था, वह निकम्मी थी... मैंने लाल किले से भारतीयों को आलसी कहने वाले प्रधानमंत्रियों को देखा है। हमने ऐसे पीएम देखें है जिनकी मानसिकता से भारत का विकास नहीं हो सकता। गांधीजी के मार्गदर्शन में अगर आजादी के बाद कांग्रेस भंग हो गई होती तो देश आज से 5 दशक आगे होता...।''
मंबई रैली में पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस 60 साल तक कहती रही कि हम गरीबी हटा देंगे... लाल किले से अपने 20-25 मिनट के भाषण में इस परिवार के प्रधानमंत्रियों ने गरीबी पर बात की. .. उन्होंने गरीब लोगों को ऐसा महसूस कराया जैसे वे गरीबी में रहने के लिए पैदा हुए हैं... 10 वर्षों में, मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जो असंभव लगता था, वह संभव हो गया।
पीएम ने की राम मंदिर पर बात
मंच से पीएम ने कहा कि लोगों को गरीबी और राम मंदिर जैसे मुद्दे का हल असंभव लगता था। प्रधानमंत्री ने कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि मोदी जो कहते हैं वह असंभव है। जो लोग निराशा में डूबे हुए हैं उनमें आशा पैदा करना मुश्किल है। उनके लिए सब कुछ असंभव है। ये वही लोग हैं जो सोचा था कि राम मंदिर असंभव है। दुनिया को यह स्वीकार करना होगा कि भारत के लोग अपने विचारों से इतने मजबूत थे कि वे एक सपने के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष करते रहे... परिणामस्वरूप, राम लला एक भव्य मंदिर में विराजमान हैं।"












Click it and Unblock the Notifications