'हमने कहा- टारगेट टेररिज्म, लेकिन मुझे ही बनाया निशाना', पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। खेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात ने सदियों से आतंकवाद का दंश झेला है।
PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। खेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात ने सदियों से आतंकवाद का दंश झेला है। उन्होंने कहा कि गुजरात हमेशा से आतंकवाद के विरोध मे रहा है। गुजरात सरकार ने आतंकवाद के स्लीपर सेल पर नकेल कर दी है। लेकिन केंद्र की कांग्रेस सरकार इसमें सहयोग नहीं करती थी। पीएम ने आरोप लगाया कि उस वक्त कांग्रेस आतंकवादियों को रिहा करने कार्य करती थी।

गुजरात के खेड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को लेकर कहा, "हमने उन्हें आतंकवाद को निशाना बनाने के लिए कहा, लेकिन कांग्रेस सरकार ने मोदी को ही निशाना बनाया। परिणाम ये हुआ कि आतंकवादी निडर हो गए और बड़े शहरों में आतंकवाद को बढ़ावा मिल गया।"
आतंकवाद के मुद्दे पर पीएम मोदी
सोनिया गांधी का नाम लिए बिना खेड़ा में पीएम मोदी कहा कि बाटला हाउस एनकाउंटर पर कांग्रेस नेता रोए थे। उन्होंने आतंक फैलाने वालों के लिए आंसू बहाए थे। उन्होंने कहा कि ये कोई कैसे भूल सकता है कि कांग्रेस कैसे आतंकियों को छुड़ाने के लिए पूरी ताकत लगा देती थी। पीएम ने उस वक्त का जिक्र किया जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे और केंद्र में कांग्रेस सरकार थी और कहा कि ये वो दौर था जब आतंकवादी निडर हो गए और बड़े शहरों में आतंकवाद ने सिर उठा लिया था।
तुष्टीकरण के शॉर्टकट पर अटैक
खेड़ा जनसभा ने आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस की पूर्व सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद को वोट बैंक और तुष्टीकरण के चश्मे से देखती है। आजकल कांग्रेस ही नहीं ऐसी कई पार्टियां हैं जो सत्ता में आने के लिए तुष्टिकरण के शॉर्टकट अपना रही हैं।
रैली के बाद पीएम मोदी का रोड शो
जनसभा में कांग्रेस की नीतियों पर तीखा हमला करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत में रोड शो के माध्यम से भी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट जुटाने के प्रयास किए।
रोड शो में महिलाएं और बच्चे
सूरत में प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर स्थानीय लोग काफी उत्साहित दिखे। सड़क किनारे महिलाओं और बच्चों को पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications