यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन के पिता से पीएम मोदी ने की बात, बॉलीुवड हस्तियों ने जताया दुख
नई दिल्ली, 01 फरवरी। रूस और यूक्रेन की लड़ाई के बीच मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। रूसी सैनिकों की गोली का शिकार हुआ मेडिकल का छात्र नवीन कर्नाटक का रहने वाला था। कर्नाटक के सीएम बोम्बई के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन के परिजनों को सात्वनां देने के लिए फोन पर वार्ता की।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की सुबह यूक्रेन के खार्किव में गोलाबारी में मारे गए एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के पिता से बात की।
कर्ना्टक के छात्र की यूक्रेन में मौत पर दुनिया में शोक की लहर है। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने भी ट्वीट करके अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा एक भारतीय छात्र अब यूक्रेन के हमले का शिकार हुआ है.. परिवार के लिए भयानक महसूस कर रहा है.. गहरी संवेदना..आशा है कि हम अपने सभी नागरिकों को सुरक्षित और जल्द ही घर पा सकते हैं।
बता दें यूक्रेन के खारकीव में नवीन खाने का कुछ सामान खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया था। बाद में उसके दोस्त को एक स्थानीय अधिकारी का फोन आया कि उसकी (नवीन) की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नवीन पास की दुकान में खाने का सामान खरीदने के लिए लाइन में लगा हुआ था तभी उसकी मौत हो गई।
यूक्रेन के खारकीव में छात्र नवीन खाने की कुछ चीजें खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया था। बाद में उसके दोस्त को एक स्थानीय अधिकारी का फोन आया कि उसकी (नवीन) की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नवीन पास की दुकान में खाने का सामान खरीदने के लिए लाइन में लगा हुआ था तभी उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications