गुजरात के कई गांवों में बाढ़ से हालात खराब, अभी तक 61 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की सीएम भूपेंद्र से बात

नई दिल्ली, 11 जुलाई। गुजरात में भारी से बारिश से काफी नुकसान हुआ है। गुजरात में कई गांवों का संपर्क टूट गया है, जिसके बाद अधिकारियों को लोगों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात करने पड़े हैं। बाढ़ से अब तक करीब 61 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच केंद्र ने गुजरात की सुध ली है। पीएम मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र रजनीकांत पटेल से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया।

गुजरात में रिकॉर्डतोड़ बारिश

गुजरात में रिकॉर्डतोड़ बारिश

गुजरात के अहमदाबाद में रविवार भारी बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गईं। प्रह्लादनगर इलाके में 2 से 3 फीट पानी सड़कों पर जमा हो गया। यहां प्रहलादपुर,आनंदनगर,जीवराजपार्क,वेजलपुर जैसे तमाम इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए। नवसारी और वलसाड़ के निचले इलाकों में पानी भरने के बाद लोगों को घरों से निकाला जा रहा है। यहां एनडीआरएफ के जवान राहत बचाव कार्य में लगे हैं।

Recommended Video

    Gujarat Flood: गुजरात में भारी बारिश के बाद सड़कें बनीं सैलाब | वनइंडिया हिंदी |*News
    अब तक 61 लोगों की मौत, कई गांवों से टूटा संपर्क

    अब तक 61 लोगों की मौत, कई गांवों से टूटा संपर्क

    गुजरात में भारी बारिश के बीच निकले इलाकों के हालात खराब हो गए हैं। कई गांवों का संपर्क टूट चुका है। बाढ़ से अब तक करीब 61 लोगों की मौत हो चुकी है। अहमदाबाद, नवसारी और वलसाड़ में हालात सबसे से अधिक खराब हैं।

    हेलीकॉप्टर से किया जा रहा रेस्क्यू

    हेलीकॉप्टर से किया जा रहा रेस्क्यू

    राज्य के निचले इलाकों में भारी बारिश से सड़कों के हालात खराब हैं। आवागमन ठप हो गया है। लोग छतों पर रहने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं अधिकारियों को लोगों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात करने पड़े हैं।

    पीएम मोदी ने सीएम से की बात

    पीएम मोदी ने सीएम से की बात

    सोमवार को पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्य में भारी बारिश से हुए नुकसान और इससे निपटने को लेकर चर्चा की। गुजरात के मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गुजरात में बाढ़ से प्रभावित लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

    गृह मंत्री ने लिया स्थिति का जायजा

    गृह मंत्री ने लिया स्थिति का जायजा

    सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात में बाढ़ के हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा 'मैंने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से भारी बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थितियों के बारे में बात की। मैंने मोदी सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गुजरात प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं'

    अगले चौबीस घंटे भारी

    अगले चौबीस घंटे भारी

    गुजरात में रविवार को पूरी रात बारिश हुई। भारी बारिश के बीच कुछ इलाकों में इमारतों के भूतल पूरी तरह से जलमग्न हो गए। वहीं राज्य के लिए अगले 24 घंटे भारी पड़ने के आसार व्यक्त किए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में गुजरात और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+