भीमराम अंबेडकर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने किया अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र

नई दिल्ली। एससी/एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर जिस तरह से तमाम दलित संगठनों ने आंदोलन किया उसे राजनीतिक दलों ने भी अपना समर्थन दिया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में दलितों के मसीहा बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बाबा साहब का सम्मान करते हुए उनके नाम से चल रही परियोजनाओं को पूरा कराया।

narendra modi

पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहब की मृत्यु 26 अलीपुर रोड पर हुई थी, हमारी सरकार ने उसे 13 अप्रैल को देश को समर्पित करने का फैसला लिया है। पीएम ने यह बयान एक सभा को संबोधित करते हुए दिया। तमाम विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि हर कोई अपने राजनीतिक लाभ के लिए बाबा साहब के नाम का इस्तेमाल करता है, लेकिन अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के विचार को अटल बिहारी वाजपेयी जी ही लेकर आगे आए थे।

हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के वाजपेयी जी के विचार पर आगामी सरकारों ने कोई कदम आगे नहीं बढ़ाया। हर कोई बाबा साहब के नाम पर बस राजनीतिक करना चाहता है, लेकिन उन्हें किसी ने उतना सम्मान नहीं दिया जितना मौजूदा सरकार ने दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ रही है, उन्होंने तमाम पार्टियों से अपील की कि वो बाबा साहब द्वारा दिखाए गए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ें।

इसे भी पढ़ें- किसानों के लिए इस बार मानसून लेकर आएगा खुशियों की सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+