आपातकाल में देश के लोकतंत्र को कुचला गया था- पीएम मोदी
नई दिल्ली। देश में पहली बार आपातकाल आज से ठीक 40 साल पहले लगाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस काले अध्याय को याद करते हुए कहा कि समृद्ध और उदारवादी विचारधारा ही देश के लोकतंत्र को मजबूत और विकास के रास्ते पर आगे ले जा सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि आज से 40 साल पहले देश ने अब तक का सबसे काला दिन देखा था। आज ही के दिन देश के नेताओं ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था।
We mark 40 years of one of India's darkest periods- the Emergency, when the then political leadership trampled over our democracy.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2015
A vibrant liberal democracy is the key to progress. Let us do everything possible to further strengthen our democratic ideals & ethos.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2015 पीएम ने लिखा कि आइये देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों को मजबूत करने के लिए एकजुट हों। पीएम ने जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए लिखा कि देश के लोग एक साथ उनके नेतृत्व में लोकतंत्र की राक्षा के लिए आगे आए थे।आपातकाल बहुत सी यादों को वापस लेकर आया है। पीएम ने कहा कि उस वक्त मैं युवा था और इस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा।












Click it and Unblock the Notifications