पीएम मोदी ने चुनावी रैली में क्यों लिया अमिताभ बच्चन का नाम? AI और डीपफेक को लेकर कही बड़ी बात

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ताबड़तोड रैलियों का दौर जारी है। इस बीच पीए मोदी ने डीपफेक तकनीकी के गलत इस्तेमाल को लेकर लोगों को आगाह किया। सोमवार को मध्य प्रदेश के बागलकोट में पीएम मोदी ने कहा कि लोग फर्जी वीडियो बना रहे हैं और एआई का इस्तेमाल करके मेरी आवाज में वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने मंच से अपील की कि लोगों को ऐसी चीजों से अलर्ट रहना होगा और इसकी रिपोर्ट करनी होगी।

बागलकोट की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि मेरी मैं सोशल मीडिया पर नजर रहती है। पीएम ने दावा कि सोशल पर फॉलोवर्स के मामले में वे शीर्ष पर हैं। प्रधामंत्री मोदी ने मंच से कहा, "मैं सोशल मीडिया पर काम कर रहा हूं। दुनिया में जिनके सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उनमें मोदी शीर्ष पर हैं।"

PM Modi take Amitabh Bachchan

पीएम ने कहा, "मैंने इसका सकारात्मक इस्तेमाल किया है। समाज से जुड़ने के लिए। लेकिन जो लोग चुनाव हार गए हैं, ये लोग फर्जी वीडियो बना रहे हैं और एआई का इस्तेमाल करके मेरी आवाज में वीडियो बना रहे हैं। मैं आपसे अपील करता हूं कि ऐसी चीजें जहां भी दिखे, उन्हें रिपोर्ट करें मध्य प्रदेश चुनाव में अमिताभ बच्चन की आवाज में ऐसी बातें चलाई गईं कि उन्हें इसकी शिकायत दर्ज करानी पड़ी।"

पीएम मोदी ने मतदाताओं से वोटिंग की अपील करते हुए कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। इन चुनावों का लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदलना है। यह आपका वोट ही है सब साकार करने में मदद कर सकता है।

प्रधानमंत्री मंच से कहा कि बीजेपी का संकल्प भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है। मोदी का विजन क्लियर है। वहीं कर्नाटक की रैली में पीएम कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था। उन्होंने कहा कि राज्य में कट्टरपंथी ताकतें मजबूत हुई हैं, जिससे दिनदहाड़े ब्लास्ट होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+