पीएम मोदी के वोटिंग को लेकर किए गए ट्वीट पर अनुष्का शर्मा ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में हर तरफ मतदान के महत्व को समझाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश के जाने माने बॉलीवुड सितारों से अपील कर रहे हैं कि वे युवाओं को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कई ट्वीट्स में अलग अलग कलाकारों को टैग कर एक ही बात कही।

दीपिका, आलिया और अनुष्का से क्या बोले पीएम

दीपिका, आलिया और अनुष्का से क्या बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक ट्वीट में आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए कहा कि मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आने वाले चुनाव के लिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। क्योंकि आप लोग देश की जानी मानी हस्तियां हैं तो मुझे यकीन है कि आपकी बातों पर प्रभाव पड़ेगा।'

अनुष्का ने पीएम मोदी को दिया ये जवाब

पीएम के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा- हम सभी को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। आइये हाथ मिलाएं, साथ आएं और इस शानदार लोकतंत्र का जश्न मनाएं। जाएं वोट करें...खुद को और इस देश को मजबूत करें। अनुष्का के इस ट्वीट को 1000 से ज्यादा बार रिट्वीट किया गया। और 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया।

इससे पहले इन सितारों को ट्वीट कर चुके हैं पीएम

इससे पहले इन सितारों को ट्वीट कर चुके हैं पीएम

गौरतलब है कि पीएम ने केवल आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए ही ट्वीट नहीं किया। बल्कि इससे पहले वे अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, आमिर खान और सलमान खान को भी टैग कर ट्वीट कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार की वापसी में के लिए चाहिए केवल 17 करोड़ वोट, अमित शाह का फॉर्मूला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+