जब अचानक पीएम मोदी पहुंचे दिल्ली मेट्रो के भीतर, ये थी खास वजह

Recommended Video

    PM Modi ने किया Metro में Travel, Woman की Selfie के चक्कर में SPG के छूटे पसीने | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार उस वक्त अचानक लोगों को चौंका दिया जब वह काफी भीड़भाड़ वाले समय में दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए पहुंच गए। पीएम मोदी ने इस दौरान ना सिर्फ आम यात्रियों के साथ दिल्ली मेट्रो में यात्रा की बल्कि उनके साथ सेल्फी भी क्लिक कराई। पीएम मोदी जिस वक्त दिल्ली मेट्रो में सफर करने पहुंचे उस वक्त वह चारो तरफ से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप कमांडो से घिरे हुए थे।

    जाम ना लगे इसलिए मेट्रो से किया सफर

    जाम ना लगे इसलिए मेट्रो से किया सफर

    प्रधानमंत्री शुक्रवार को लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में सवार हुए थे। पीएम का यह फैसला इसलिए भी काफी सही था क्योंकि अगर वह सड़क मार्ग से जाते तो दिल्लीवासियों को काफी जाम का सामना करना पड़ता। दरअसल पीएम मोदी को बाबा साहेब बीआर आंबेडकर के मेमोरियल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलीपुर रोड जाना था। अलीपुर रोड काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है, ऐसे में पीएम मोदी ने सड़क मार्ग से जाने की बजाए मेट्रो से जाने का फैसला लिया।

    लोगों ने ली सेल्फी

    लोगों ने ली सेल्फी

    अलीपुर रोड स्थित बाबा साहेब के मेमोरियल को यहां पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने इस मेमोरियन को बाबा साहब की जयंती के मौके पर देश को समर्पित किया है। जिस वक्त पीएम मोदी मेट्रो स्टेशन के भीतर पहुंचे लोग खुद पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि पीएम खुद मेट्रो में सफर करने के लिए आए हैं। ऐसे में हर कोई पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर लेना चाहता था, जिसे पीएम ने स्वीकार किया और उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराई।

    मेमोरियल के उद्घाटन में जाना था

    मेमोरियल के उद्घाटन में जाना था

    मेट्रो में यात्रा के दौरान पीएम मोदी के अगल- बगल में कई व्यक्ति बैठे थे और उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने उनकी सीट से नहीं हटाया था। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां लोगों से अपील की जो महिलााएं खड़ी हैं उन्हें आने का रास्ता दें। हालांकि काफी देर तक लोग पीएम मोदी के पास इकट्ठा नहीं रह सके क्योंकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हे वहां से हटा दिया। अलीपुर स्थित बाबा साहेब के मेमोरियल को 100 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। बाबा साहेब को याद करते हुए पीएम ने इस मौके पर कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं आज उसी स्थान पर खड़ा हूं जहां बाबा साहेब ने अंतिम सांस ली थी।

    इसे भी पढ़ें- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को बताया पीएम मोदी की दो चप्पल, गायक गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+