'एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में': राहुल पर तंज कसते हुए कांग्रेस के बारे में क्या बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस और बिना नाम लिए राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है।

संसद के बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था।

pm modi on congress and rahul gandhi

कांग्रेस ने अच्छा विपक्ष बनने का मौका गंवाया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब के दौरान कहा है कि बीते 10 वर्षों में कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बढ़िया मौका मिला था। लेकिन, 10 वर्षों में कांग्रेस पार्टी वह जिम्मेदारी निभा पाने में भी पूरी तरह से विफल रही है।

पीएम मोदी के मुताबिक कांग्रेस खुद तो विफल हुई ही, विपक्ष में जो होनहार लोग हैं, उन्हें भी उभरने का अवसर नहीं दिया। क्योंकि, उन्हें इससे और गड़बड़ होने का डर था, इसलिए ज्यादा तेजस्वी लोगों को दबा दिया।

इशारों में राहुल गांधी पर कसे तंज
पीएम मोदी ने विपक्षी सांसदों की ओर इशारा करते हुए कहा कि 'कई माननीय युवा सांसद हैं, जिनमें उत्साह भी है और उमंग भी....लेकिन अगर वे बोलें, उनकी छवि उभर जाए तो शायद किसी की छवि दब जाए.....उस चिंता में इस यंग जेनरेशन को मौका न मिले...हाउस को ही नहीं चलने दिया...'

पीएम मोदी ने कहा है कि एक तरह से (कांग्रेस ने) इतना नुकसान कर दिया है, 'खुद का भी, विपक्ष का भी, संसद का भी और देश का भी...मैं हमेशा चाहता हूं...देश को एक अच्छे स्वस्थ विपक्ष की बहुत जरूरत है...।'

परिवारवाद का खामियाजा देश ने उठाया है- प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि 'परिवारवाद का खामियाजा' देश ने उठाया है और खुद कांग्रेस ने भी इसका खामियाजा उठाया है। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि 'हमारे खड़गे जी (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे) इस सदन से उस सदन में शिफ्ट कर गए और गुलाम नबी जी (गुलाम नबी आजाद) तो पार्टी से ही शिफ्ट कर गए....ये सब परिवारवाद की भेंट चढ़ गए।'

'एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में..'
इसके बाद उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार निशाना कसते हुए कहा, 'एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान...ताला लगने की नौबत आ गई है।'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय मणिपुर से महाराष्ट्र तक की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर निकले हुए हैं। सोमवार को वह झारखंड में मौजूद हैं और लोकसभा चुनावों की तैयारी के समय में उनकी यात्रा पर कांग्रेस पार्टी के इंडिया ब्लॉक की सहयोगियों ने भी चिंता जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+