आखिर किस मुद्दे पर पीएम मोदी ने विपक्ष को ललकारा, यहां तक कह दिया, मैंने दे दी है खुली छूट

PM Speech in Rajya Sabha: राज्यसभा में भाषण के दौरान पीएम ने भ्रष्टाचार को लेकर मोर्चा खोल दिया। पीएम ने कहा कि मैंने एजेंसियों को भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट देकर रखी है। सरकार कहीं पर भी टांग नहीं अड़ाएगी। हां वो ईमानदारी से और ईमानदारी के लिए काम करें, यह मेरा प्रयास है। कोई भी भ्रष्टाचारी कानून से बचकर नहीं निकलेगा। यह मोदी की गारंटी है।

चर्चा के दौरान केंद्र की जांच एजेंसियों पर आरोप लगाए गए, सरकार इनका दुरुपयोग कर रही है, ऐसा आरोप लगाया गया। भ्रष्टाचार करें आप, शराब घोटाला करें आप, पानी तक में घोटाला करें आप, आप की शिकायत करे कांग्रेस, आपको कोर्ट में घसीटकर ले जाए कांग्रेस, जब कार्रवाई हो तो गाली दें मोदी को।

pm

विपक्ष को ललकारा

पीएम ने कहा कि अब ये आपस में साथी बने हैं। हिम्मत है तो सदन में खड़े होकर जवाब मांगो। कांग्रेस-आप से कहता हूं कि कांग्रेस बताए कि आपने प्रेस कांन्फ्रेंस करके आप के घोटाले बताए, अब ये बताएं जो सबूत उन्होंने बताए थे वो सच्चे थे या गलत। ऐसी चीजों का जवाब देने की उनमे हिम्मत नहीं है। ये ऐसे लोग हैं जिनका दोहरा रवैया है, दोगलापन है।

ये लोग जोड़-तोड़कर बचने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि फेक नैरेटिव, फेक वीडियो के द्वारा देश को गुमराह कर रहे हैं। इस सदन में, यह उच्च सदन है, यहां विकास के विजन पर चर्चा होना आवश्यक है।

भ्रष्टाचारियों को भेजेंगे जेल

लेकिन कांग्रेस वाले भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन चलाने लगे हैं। जिनको भ्रष्टाचार में सजाएं मिली हैं, उनके साथ तस्वीरें निकालने में मजा आ रहा है। पहले ये कहते थे कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते, अब जब वो जेल जा रहे हैं तो इसका विरोध कर रहे हैं।

ये लोग दिल्ली में एक मंच पर बैठकर जांच एजेंसियों पर आरोप लगाते हैं। भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए रैलियां करते हैं। केरल में उनके गठबंधन के साथी को जेल भेजने की अपील करते हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरा मिशन

पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई मेरे लिए चुनाव हार-जीत का तराजू नहीं है। मैं चुनाव हार-जीत के लिए यह लड़ाई नहीं लड़ रहा। यह मेरा मिशन है। भ्रष्टाचार ने देश को खोखला कर दिया है।

मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ जी-जान से जुटा हूं। 2014 में जब हमारी सरकार बनी थी तो मैंने कहा था कि मेरी सरकार गरीबों को समर्पित है। दूसरा भ्रष्टाचार-काले धन पर मेरी सरकार कड़ा प्रहार करेगी।

इसी ध्येय को लेकर एक तरफ गरीबों के कल्याण के लिए विश्व की सबसे बड़ी योजना चला रहे हैं। दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के खिलाफ हम नए कानून लेकर आए हैं। हमने काले धन के खिलाफ एक नया कानून बनाया। बेनामी संपत्ति को लेकर हम नया कानून लेकर आए। इन कानूनों से भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+