पीएम मोदी ने असम में BJP की जीत पर कही ये बात, उपचुनाव में मिले समर्थन पर भी जताया आभार
नई दिल्ली, मई 2: देश में 5 राज्य पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के अलावा 10 राज्यों में 2 लोकसभा और 12 विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव के परिणाम सामने आए हैं। बंगाल, तमिलनाडु और केरल में करारी हार के बीच बीजेपी ने असम में फिर से सत्ता हासिल की है। वहीं कई राज्यों में हुए उपचुनाव में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी को मिले समर्थन पर जनता का शुक्रिया अदा किया है।

पीएम मोदी ने असम में बीजेपी की जीत पर शुभकामनाएं देते कहा कि लोगों ने एनडीए के विकास के एजेंडे और राज्य में हमारी सरकार के समर्थक लोगोंं के रिकॉर्ड को फिर से आशीर्वाद दिया है। मैं असम के लोगों को आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं एनडीए कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और लोगों की सेवा में उनके अथक प्रयासों की सराहना करता हूं।
वहीं इससे अलावा उपचुनाव में हुई जीत पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड के लोगों का भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारी पार्टी लोगों के कल्याण के लिए काम करती रहेगी। बीजेपी कार्यकर्ताओं को उनके अथक संकल्प के लिए आभार।












Click it and Unblock the Notifications