पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए ट्विटर पर शुरू किया 'वोट कर' कैंपेन, कई मशहूर लोगों को किया टैग

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में लोगो को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रविवार को वोट करें शेयर अभियान शुरू किया। पीएम मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों के मशहूर लोगों को टैग करके इसमें सहयोग करने की अपील की। इसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत, खेल और मीडिया संस्थाओं को उन्होंने टैग किया। पीएम मोदी ने रविवार शाम सिलसिलेवार तरीके से वोट करें अभियान के तहत ट्विट किए।

पीएम मोदी की लोगों से अपील

पीएम मोदी ने रविवार शाम को अपने पहले ट्विट में लिखा कि मेरे भारतीय साथियों, कहने का समय आ गया है- #VoteKar आगामी लोकसभा चुनावों में, सुनिश्चित करें कि आप और साथ ही साथ आपके परिवार और मित्र रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। आपके ऐसा करने से देश के भविष्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पीएम मोदी ने अगले ट्विट में लोगों से अपील कि, यदि आप वोटरों को जागरूक करने के लिए कोई भी नई पहल कर रहे हैं तो उसकी जानकारी #VoteKar के साथ साझा करें।

हर क्षेत्र के लोगों से की अपील

पीएम मोदी ने बॉलीवुड के दिग्गज लोगों अनुपम खेर, कबीर बेदी और फिल्म निर्माता शेखर कपूर, विवेक अग्निहोत्री , राजकुमार राव, अजय देवगन, सुशांत सिंह राजपूत समेत कई लोगों को टैग किया। खेल जगत से शिखर धवन, अश्निन समेत कई लोगों को टैग किया। पीएम मोदी ने कई मीडिया संस्थानों को भी टैग किया और ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र ज्यादा से ज्यादा मतदान से और मजबूत होगा। मैं इनसे लोगों को मतदान का महत्व समझाने और ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए उन्हें जागरूक करने की अपील करता हूं।

सात चरणों में मतदान

सात चरणों में मतदान

17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे। जो 11 अप्रैल से शुरु होंगे और 19 मई को खत्म होंगे। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। इस बार 90 करोड़ लोग अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। पिछली बार भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+