पीएम मोदी ने शुरू की मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें किराया, स्टॉप और समय

पीएम मोदी ने शुरू की गई मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस,जानें किराया, स्टॉप और समय

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्धाटन किया उसके बाद इस ट्रेन ने मंगलवार को अपनी पहली यात्रा पूरी की। याद रहे पीमए मोदी द्वारा भोपाल में पांच ऐसी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों का उद्घाटन किया था।

बता दें लंबे समय से मुंबई गोवा वंदे भारत ट्रेन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था वो ट्रेन ने मडगांव से सुबह 11 बजे रवाना हुई और रात 9.15 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पहुंची।

mumbai-goa-vande-bharat-express

इतने घंटे में तय की गोवा से मुंबई की दूरी

उद्घाटन के दिन सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन ने 10 घंटे 15 मिनट में अपनी पूरा यात्रा तय की। मुंबई के ट्रेन के पहुंचने पर महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्‍वागत किया और पीएम मोदी को मुंबई को ये ट्रेन की सौगात देने के लिए धन्‍यवाद दिया ।

मानसून के कारण निर्धारित स्‍पीड से कम की गई स्‍पीड

मानसून के दौरान, एहतियाती उपाय के रूप में, कोंकण रेलवे ने भारी वर्षा वाले क्षेत्र में पटरियों पर किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए चेतावनी दी थी और लोको पायलटों को 40 किमी प्रति घंटे की कम गति से ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया था।
इसी वजह से वंदे भारत की जिसकी गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन यह मानसून के दौरान प्रतिबंधित गति सीमा पर चलेगी।

मुंबई से गोवा के बीच इन स्‍टेशनों पर रुकती है ट्रेन

मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, खेड़, रत्नागिरी, कंकावली और थिविम में रुकती है।

जानें कितना है किराया

मुंबई से गोवा और गोवा से मुंबई के बीच एंडपॉइंट के बीच का किराया चेयर कार के लिए 1,815 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार क्लास के लिए 3,360 रुपये (जीएसटी को छोड़कर) है।

सप्‍ताह में इस दिन नहीं चलेगी ट्रेन

गैर-मानसून सीज़न में रखरखाव के लिए शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन ये ट्रेन चलेगी।

पीएम मोदी ने इन चार और ट्रेनों का किया था उद्घाटन

बता दें पीमए मोदी ने मंगलवार को जो चार वंदे भारत ट्रेनें जो शुरू की उनमें रानी कमलापति-जबलपुर, खजुराहो-भोपाल-इंदौर, धारवाड़-बेंगलुरु और हटिया-पटना हैं। पीएम मोदी इन पांच ट्रेनों का उद्घाटन करने के लिए मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंच थे। इन नई पांच ट्रेनों के शुरू होने के बाद देश भर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की कुल संख्या 23 हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+