केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक गंभीर रूप से घायल, पत्नी की मौत, PM मोदी ने किया फोन

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक गंभीर रूप से घायल,PM मोदी ने किया फोन

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक( Shripad Naik) गंभीर सड़क हादसे की चपेट में आ गए। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ा जिले के अंकोला में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनकी पत्नी विजया नाइक और निजी सचिव की मौत हो गई, जो उनके साथ सफर कर रहे थे, वहीं केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना स्थल की तस्वीरों में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था। जिस टोयोटा गाड़ी में वो सफर कर रहे थे वो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर झाड़ियों में गिर गई है।

 PM Modi has spoken to Goa CM Pramod Sawant to ensure proper arrangements for the treatment of Union Minister Shripad Naik

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर बात कर उन्हें श्रीपद नाइक के बेहतर इलाज को सुनिश्च‍ित करने को कहा है। आपको बता दें कि नाइक उत्तरी गोवा से सांसद है। हादसे के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गोवा के मुख्यमंत्री से बात की और उनसे श्रीपद नाइक के बेहतर इलाज के लिए व्यवस्था करने को कहा है।

 PM Modi has spoken to Goa CM Pramod Sawant to ensure proper arrangements for the treatment of Union Minister Shripad Naik

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री स बात करन क बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमद सावंत अस्पताल पहुंच चुके हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने श्रीपद नाइक की पत्नी क निधन पर शोक जताया। वहीं बेहतर इलाज क लिए नाइक के गोवा मेडिकल कॉलेज लाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+