PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से की फोन पर बात, ट्वीट कर बोले- कोरोना-रक्षा समेत कई मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच आज (शुक्रवार) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से फोन पर बात की। पीएमओ के मुताबिक दोनों शीर्ष नेताओं में कोरोना महामारी, वैक्सीन और दोनों देशों के बीच सहयोग पर चर्चा हुई। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर यूके के पीएम बोरिस जॉनसन से फोन पर बातचीत के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने कहा कि भारत-ब्रिटेन संबंधों के महत्वाकांक्षी रोडमैप पर अपने दोस्त यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बातचीत शानदार रही।

बता दें कि भारत और ब्रिटेन दोनों ही देश कोरोना वायर महामारी का प्रकोप झेल रहे हैं ऐसे में पीएम मोदी ने पीएम बोरिस जॉनसन से फोन पर बातचीत के दौरान उनका और यूके के निवासियों का हाल चाल जाना। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने कोरोना वायरस संकट में एक दूसरे का सहयोग, रक्षा समझौते, व्यापार सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बोरिस जॉनसन के बात करने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को भी टैग किया है।
यह भी पढ़ें: सीरम इंस्टीट्यूट के साथ इन दो कोरोना वैक्सीन सेंटर में भी जाएंगे पीएम मोदी, तैयारियों का लेंगे जायजा
पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, 'यूके के पीएम बोरिस और मेरे दोस्त बोरिस जॉनसन से एक अच्छी चर्चा हुई। इस बीच अगले दशक में भारत-ब्रिटेन संबंधों के महत्वाकांक्षी रोडमैप पर भी बोरिस जॉनसन के साथ बात हुई। इस दौरान हम सभी क्षेत्रों - व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और कोरोना से लड़ने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।' बता दें कि पीए मोदी के ट्वीट पर पीएम बोरिस जॉनसन की अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि वो जल्द पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत को लेकर ट्वीट या बयान जारी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications