जम्मू-कश्मीर में फिर पनपे रहे आतंक का होगा खात्मा! एक्शन में PM मोदी, गृहमंत्री और NSA के साथ की रिव्यू मीटिंग

Jammu kashmir News: जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकियों ने अपना सिर उठा लिया है। पिछले कुछ दिनों में कई आतंकी घटनाएं सामने आई है। आतंकवादियों ने 9 जून को रियासी इलाके में यात्रियों की एक बस पर गोलियां बरसाईं, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं कठुआ और डोडा जिलों की चार जगहों पर भी हमले किए हैं।

ऐसे में आतंकियों के खात्मे के लिए पीएम मोदी ने एक मीटिंग बुलाकर फुलप्रूफ प्लान बनाया है। पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजित डोभाल से चर्चा करते हुए आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

Jammu kashmir News

उपराज्यपाल से जाने जम्मू-कश्मीर के हालात

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की और सुरक्षा बलों की तैनाती व आतंकवाद विरोधी अभियानों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात की और जम्मू-कश्मीर में स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री को स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई।

पूरी क्षमताओं का इस्तेमाल करने के निर्देश

बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने एनएसए अजित डोभाल और अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर में स्थिति की समीक्षा की है। पीएम को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी स्थिति का पूरी डिटेल दी गई। साथ ही उनको आतंकवाद विरोधी अभियानों से भी रूबरू कराया गया। पीएम मोदी ने उनसे पूरी क्षमताओं का इस्तेमाल कतरने के लिए कहा।

घाटी में फिर से पनप रहा आतंक

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में कई आतंकी हमलों की घटनाएं सामने आई है। चार दिन पहने आतंकवादियों ने रियासी इलाके में एक बस को निशाना बनाया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कठुआ और डोडा में हमले किए हैं। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान भी शहीद हुआ। इसके अलावा 7 सुरक्षा कर्मी और कई लोगों के घायल होने की जानकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+