PM Modi Speech: पीएम मोदी ने PAK को चेतावनी- "आतंकवाद को पनपने देने वाला पाकिस्तान एक दिन खत्म हो जाएगा"

PM Modi Speech: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए "संघर्ष विराम" के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 12 मई, 2025 को रात 8 बजे देश को संबोधित किया। ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर के बाद पीएम मोदी का देशवासियों को ये पहला संबोधन था। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में "ऑपरेशन सिंदूर" को भारत की सैन्‍य सेना का शौर्य बताया। उन्‍होंने कहा "ऑपरेशन सिंदूर" भारतीय बहनों के मांग से मिटाए गए सुहाग का पाकिस्‍तानी आतंकियों से बदला है।"

पीएम मोदी ने कहा "पाकिस्‍तान ने जो अपने सीने में आतंक के अड्डे बसाए थे उन्‍हें हमने खंडहर में तब्दील कर दिया था। इसलिए परेशान पाकिस्‍तान पहले मदद मांगने के लिए दुनिया भर में गया। फिर भारतीय सैन्‍य ताकत के सामने परास्‍त होने बाद पाकिस्तानी सेना ने 10 मई को हमारे डीजीएमओ से संपर्क किया। जिसमें पाकिस्‍तान ने शांति की गुहार लगाई और वादा किया कि उसकी ओर से कोई आतंकी गतिविधि और सैन्‍य हमले नहीं होंगे। जिसके बाद भारत इस सीजफायर के लिए तैयार हुआ।

PM Modi Speech

पीएम बोले "पाकिस्‍तान सरकार और पाक सेना अपने देश में जिस तरह आतंकवाद को पनपने दे रही है उससे एक दिन पाकिस्तान खत्म हो जाएगा। अगर पाकिस्तान बचना चाहता है तो उसे आतंकी ढांचे को खत्म करना होगा। उन्‍होंने कहा "अब ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति है। इस ऑपरेशन ने एक नई रेखा खींच दी है!

"टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते"

पीएम मोदी ने कहा "पाकिस्‍तान से अब जब भी बात होगी तब पाक अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) और आतंकवाद पर होगी। उन्‍होंने कहा टेरर, टॉक और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते। पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकते। पीएम मोदी ने स्‍पष्‍ठ कहा भारत आतं‍कवाद हमेशा "जीरो टॉलरेंस" की नीति पर आगे बढ़ेगा।

"अब परमाणु ब्लैकमेल नहीं चलेगा"

पीएम मोदी ने कहा "हमने अभी जवाबी कार्रवाई रोकी है, देखेंगे पाकिस्तान क्या रुख अपनाता है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा अब परमाणु ब्लैकमेल नहीं चलेगा अब आतंकवाद की जड़ों पर प्रहार किया जाएगा।"

"भगवान बुद्ध ने हमें शांति का मार्ग दिखाया है"

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा आज आज बुद्ध पूर्णिमा है और भगवान बुद्ध ने हमें शांति का मार्ग दिखाया है। शांति का मार्ग सुख और समृद्धि देता है। उन्‍होंने कहा "मैं एक बार फिर भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम करना चाहता हूं। मैं हर भारतीय की एकजुट रहने की शपथ को भी नमन करता हूं। भारत माता की जय।"

बता दें 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसमें पीओके और पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्‍ट्राइक कर निशाना बनाया गया था। इसके बाद, पाकिस्तानी सेना ने भारतीय नागरिकों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले की जिम्मेदारी ली, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+