कोरोना वायरस: पीएम मोदी ने चीन के प्रतिद्वंदी जापान के पीएम आबे से की फोन पर बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी। पीएम मोदी ने बताया भारत और जापान के खास रणनीतिक रिश्ते और वैश्विक साझेदारी कोविड-19 के बाद की दुनिया में नई टेक्नोलॉजी और सोल्यूशंस को विकसित करने में मदद कर सकते हैं। दोनों नेताओें के बीच कोरोना वायरस की वजह से पैदा हालातों पर भी चर्चा हुई है। आपको बता दें कि जापान, चीन का प्रतिद्वंदी देश है।

Recommended Video
नेपाल के पीएम को भी लगाया फोन
पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे दोस्त जापान के पीएम शिंजो आबे से कोविड-19 महामारी के बारे में लाभदायक चर्चा हुई।' जापान के पीएम आबे ने हाल ही में टोक्यो में इमरजेंसी की घोषणा की है। टोक्यो के अलावा जापान की छह और जगहों पर महामारी को रोकने के लिए आपातकाल का ऐलान किया गया है।
पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से भी कोरोना वायरस के हालातों पर चर्चा की है। पीएम मोदी ने केपी ओली को टैग करते हुए लिखा, 'नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से बात की। हमें कोविड-19 से बचने के बारे में चर्चा की।' पीएम मोदी ने इस चुनौतीपूर्ण माहौल में नेपाल की जनता की तरफ से दिखाई जा रही दृढ़ता की भी तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications