26/11 के आरोपी आतंकी लखवी की जमानत पर लोकसभा में गरजे पीएम
नई दिल्ली। मुंबई में आतंकी हमला को आज भी लोग नहीं भूले हैं। वहीं पाकिस्तान के पेशावर में बच्चों के नरसंहार के ठीक एक दिन बाद 26/11 हमले के मुख्य आरोपी को जमानत दिये जाने पर प्रधानमंत्री ने लोकसभा में इसकी कड़े शब्दों में निंदा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लखवी को जमानत दिये जाने के तुरंत बाद भारत ने पाकिस्तान से इस मुद्दे पर बात की। साथ ही लखवी को जमानत दिये जाने पर भारत ने कड़े शब्दों में अपनी बात रखते हुए कहा कि लखवी को जमानत दिया जाना सदमे जैसा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के पेशावर में बच्चों का जो नरसंहार हुआ है उससे जितनी पीड़ा पाकिस्तान को है उससे रत्तीभर पीड़ा भारत को नहीं है।
पीएम ने कहा कि लखवी को जमानत दिये जाने से मानवता को उचित संदेश नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पेशावर की घटना के बाद भारत के हर बच्चे और भारतीय की आंख में आंसू है। पीएम ने कहा कि सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस मामले में विस्तार से सदन में सरकार का पक्ष रखेंगी।
वहीं सुषमा स्वराज ने कहा कि लखवी को जमानत देकर पाकिस्तान ने आतंक के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई की प्रतिबद्धता का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि लखवी जिसे यूएसए ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है उसे जमानत दिया जाना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से लखवी की जमानत को तुरंत रद्द किये जाने की मांग की है। सुषमा ने कहा कि वह पाकिस्तान के अधिकारियों की प्रतिक्रिया पर नजर बनाये हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications