रोजाना एक कानून को खत्म करना पीएम मोदी का सपना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी के विज्ञान भवन में जजों और मुख्यमंत्रियों की कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमें देश को मजबूत बनाने की ओर सोचना होगा। मोदी ने बेवहज के कानूनों को खत्म करने की वकालत कही। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि मैं हर रोज एक कानून खत्म करूं।

पीएम ने कहा कि हमारे देश में कानून का इतना बड़ा जाल है जो लोगों को समझ नहीं आता। उन्होंने जजों से अपील की कि व्यर्थ के कानूनों को जितना हो सके खत्म किया जाए और कानून की प्रक्रिया सरलीकरण किया जाए। पीएम ने कहा कि हम 700 कानूनों को खत्म कर रहे हैं आने वाले समय में हम 1700 और कानूनों को खत्म करेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान के न्याय के बाद अगर किसी पर भरोसा रखते हैं, तो वे हैं न्यायाधीश। मोदी ने जजों की तुलना भगवान से करते हुए कहा कि वे लोग धरती के भगवान होते हैं जिन पर जनता को विश्वास होता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उत्तम प्रतिभा की जरूरत है, वे न्यायिक सुधार पर अपनी बात रख रहे हैं।
वहीं प्रधानमंत्री ने आखिर में कहा कि मैं कम पढ़ा लिखा हूं ऐसे में मेरे दिये गये सुझावों को सामान्य व्यक्ति के तौर पर लें और जो सुझाव काम आ सकते हैं उन्हें अपनायें और जो काम के ना हो उसे वापस कर दें।
मोदी ने कहा कि संविधान के दायरे में न्याय देना मुश्किल नही है। आपको बता दें कि सलाना दो बार आयोजित होने वाले इस कॉन्फ्रेंस का मुद्दा न्यायिक सुधार है। कॉफ्रेंस में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शामिल हो रहे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications