SIR विवाद पर PM Modi का विपक्ष पर वार, 'कुछ लोग जनता से हमें आशीर्वाद मिला है, ये पचा नहीं पा रहे हैं'
PM Modi On SIR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में अपनी सभा के दौरान विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया और इस दौरान वोटर लिस्ट संशोधन मुद्दे के विरोध पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि जनता से हमें आशीर्वाद मिल रहा है और कुछ लोग इसे अब तक पचा नहीं पाए हैं। ये लोग जनता से पूरी तरह से दूर हो चुके हैं और जमीन से कटे हुए हैं।
बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन के मुद्दे पर जमकर बवाल हो रहा है। संसद से लेकर सड़क तक SIR के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल रखा है। बिहार में इंडिया अलायंस वोट अधिकार यात्रा भी निकाल रहा है। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के विरोध पर निशाना साधते हुए कहा कि इन राजनीतिक दलों का अब कोई आधार नहीं बचा है।

SIR पर विपक्ष के बवाल पर पीएम मोदी ने साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोटर लिस्ट संशोधन मुद्दे पर विपक्षी दलों के हंगामे पर निशाना साधते हुए कहा, 'जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है और बार-बार हमारा सौभाग्य है कि हमें उनसे यह आशीर्वाद मिल रहा है। जिनकी राजनीति को जनता जनार्दन ने नकार दिया है। ये लोग जमीन से कटे हुए हैं और अपना विश्वास पूरी तरह से खो चुके हैं। कुछ ऐसे लोग हैं जो अब तक हमें मिले आशीर्वाद को पचा नहीं पाए हैं।'
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली बनेगी विकास और स्वच्छता का मॉडल', द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II के उद्घाटन के बाद बोले PM मोदी
पीएम मोदी ने विपक्ष के संविधान दिखाने के मुद्दे पर कहा कि सिर पर संविधान लेकर नाचने वाले लोगों ने संविधान को कुचलने का काम किया था। इन लोगों ने बाबा साहेब की भावनाओं के साथ दगा किया है।
PM Modi ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर भी साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान दिल्ली की पुरानी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'दिल्ली की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है और मैंने आपके लिए ऐसी टीम चुनी है जो दिन-रात आपके लिए काम करेगी। हमारी टीम बहुत मेहनत से दिल्ली को एक दशक पुरानी समस्याओं से निकालने में जुटी हुई है। पिछली सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन ने दिल्ली को पीछे धकेल दिया है। हम दिल्ली को फिर से विकास के रास्ते पर लाने में जुट गए हैं।'
यह भी पढ़ें: PM Modi ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को दिया धन्यवाद, कहा- भारत-यूक्रेन संबंध और होंगे मजबूत












Click it and Unblock the Notifications