Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग तेज, PM Modi ने एक और VIDEO पोस्ट कर क्या कहा?

PM Modi Second Selfie Video Post: NEET पेपर लीक विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज होती जा रही है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन जारी है, विपक्ष हमलावर है और छात्र सड़कों पर हैं। शुक्रवार यानी 24 जुलाई को करीब 1 बजे सीजेपी का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) और जितेंद्र सिंह से मिला। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सरकार ने 25 जुलाई दोपहर दो बजे तक का वक्त मांगा।

वहीं, देर रात 11:30 बजे के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और सेल्फी स्टाइल वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपने पिछले वीडियो (23 जुलाई रात 11:30 बजे पोस्ट) को मिली भारी प्रतिक्रिया के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया और आगे संवाद जारी रखने का संकेत दिया। आइए जानते हैं कि आगे क्या बोले?

pm-modi-second-selfie-video

PM मोदी का नया वीडियो: क्या कहा?

सेल्फी स्टाइल वीडियो पोस्ट में PM मोदी ने कहा कि धन्यवाद मित्रों। मुझे कल (23 जुलाई रात 11:30 बजे पोस्ट) रात आप सभी से जुड़ने का अवसर मिला। मेरे द्वारा साझा किए गए वीडियो पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के सुझाव और टिप्पणियां बहुमूल्य हैं।

PM ने उम्मीद जताई कि सोशल मीडिया के जरिए नागरिकों से उनका सीधा जुड़ाव और मजबूत होगा। यह संदेश उनके शुक्रवार रात के 2 मिनट 55 सेकंड के वीडियो के बाद आया, जिसमें उन्होंने NEET पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताया था।

उसमें उन्होंने छात्रों और परिवारों की पीड़ा का जिक्र किया। धोखाधड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पेपर लीक के खिलाफ नया कानूनी ढांचा मजबूत करने की घोषणा भी की थी। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पहले वीडियो को लाखों व्यूज और प्रतिक्रियाएं मिलीं।

24 जुलाई को क्या-क्या हुआ?

आपको बता दें कि, जंतर-मंतर पर छात्रों व सीजेपी का प्रदर्शन जारी रहा। दोपहर करीब 1 बजे सीजेपी का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) और जितेंद्र सिंह से मिला। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सरकार ने 25 जुलाई दोपहर दो बजे तक का वक्त मांगा। इस प्रतिनिधिमंडल में सौरव दास और आशुतोष रांका ने सीजेपी की तीन मांगे सरकार के आगे रखीं। इसमें पहली, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। दूसरी, मृत नीट छात्रों के परिजनों को 1 करोड मुआवजा। तीसरी, छात्रों के नाम FIR से हटाने की मांग शामिल है। वहीं, संसद के मॉनसून सत्र में केंद्र ने राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें पेपर लीक कानून को और सख्त बनाने वाले संशोधित बिल को मंजूरी मिली। अब इसे इसे 27 जुलाई को संसद में पेश किया जाए। उधर, लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोदी सरकार को खरी खरी सुनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+