#InternationalYogaDay2018: योग दुनिया को एकजुट करने का जरिया है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तराखंड के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में योग किया। इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग लोगों को बांटने की जगह जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि योग करने से शांति, खुशी और भाईचारा आता है। हम सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है कि योग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया गया और आज दुनिया के हर भू-भाग में लोग योग से सूर्य का स्वागत कर रहे हैं।

हर किसी के जीवन में शांति
पीएम मोदी ने कहा कि देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से लेकर शिकागों तक, जकार्ता से लेकर जोहानिसबर्ग तक योग ही योग है। हर जीवन को योग समृद्ध कर रहा है, योग संपूर्ण मानवता को जोड़ता है। पीएम मोदी ने कहा कि यह पहला ऐसा प्रस्ताव था जिसे दुनिया के सर्वाधिक देशों ने स्पॉसर किया, सबसे कम समय में स्वीकृत हुआ है। योग के माध्यम से हर किसी के जीवन में शांति की अनुभूति हो रही है।
एक बार कोशिश जरूर करें
पीएम ने कहा कि आज दुनिया ने योग को गले से लगाया है और इसकी झलकियां देखी जा सकती है कि कि तरह से हर वर्ष लोग योग दिवस को दुनियाभर में मनाते हैं। यहां तक योग दिवस लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुनिया में सबसे बड़े मास मूवमेंट के तौर पर उभरा है। लोग बेहतर स्वास्थ्य और अच्छे जीवन के लिए योग से जुड़ रहे हैं। साथ ही पीएम ने अपील की है कि हर कोई अपने जीवन में योग जरूर करे, जो पहले से कर रहे हैं और नियमित करें जो जिन्होंने अभी शुरू नहीं किया है वह एक बार जरूर इसकी कोशिश करें।
योग के पास सटीक उपचार
पीएम ने कहा कि योग के पास परेशानियों का सही और सटीक उपचार है, मैंने पढ़ा है कि हर साल 18 मिलियन लोगों को दिल का दौरा पड़ता है, ऐसे में योग दिल के लिए काफी अच्छा है. यह बीमारी से आराम देता है। योग भाईचारे और खुशहाली का प्रतीक है। साथ ही पीएम मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री ने इतने बड़े स्तर पर सफल कार्यक्रम का आयोजन किया।
देखें, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर की तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications