मानसून सत्र में भूमि अधिग्रहण पर हंगामे की उम्मीद, सपा दे सकती है सहारा
नई दिल्ली। मानसून सत्र के एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अक्ष्यक्षता में सर्वदलीय बैठक को बुलाया गया। बैठक में भूमि अधिग्रहण बिल सहित कई अहम बिलों को पास कराने और संसद के मानसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों को सहमत करने पर चर्चा गयी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि अधिग्रहण बिल पर आगे बढ़ने की बात करते हुए कहा कि हम किसी भी सार्थक और सकारात्मक सुझाव का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें जनहित से जुड़े मुद्दों पर आगे आना चाहिए।
मानसून सत्र से पहले मोदी ने बुलाई घटक दलों की बैठक
वहीं भूमि अधिग्रहण बिल पर समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार को कुछ राहत देने वाला बयान दिया। सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार को भूमि अधिग्रहण बिल पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बिल में कुछ मुद्दों को वापस लेकर इस बिल पर सरकार को आगे बढ़ना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications