लालकिले से प्रधानमंत्री का ऐलान- अब सैनिक स्कूल में पढ़ सकेंगी 'देश की बेटियां'
नई दिल्ली, 15 अगस्त: 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने देश के नाम अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही भारत के विकास में शिक्षा के योगदान पर भी प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने लालकिले से एक बड़ी घोषणा भी की, जिसके तहत अब देश की बेटियां सैनिक स्कूलों में शिक्षा हासिल कर सकेंगी। इसके लिए लंबे वक्त से मांग की जा रही थी।

Recommended Video
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं एक खुशी देशवासियों से साझा कर रहा हूं। मुझे लाखों बेटियों के संदेश मिलते थे कि वो भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं, उनके लिए भी सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोले जाएं। दो-ढाई साल पहले मिजोरम के सैनिक स्कूल में पहली बार बेटियों को प्रवेश देने का प्रयोग किया गया था, जो सफल रहा। ऐसे में अब सरकार ने तय किया है कि देश के सभी सैनिक स्कूलों को देश की बेटियों के लिए भी खोल दिया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि ये देश के लिए गौरव की बात है कि शिक्षा हो या खेल, बोर्ड्स के नतीजे हों या ओलपिंक के मेडल, हमारी बेटियां आज अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही हैं। आज भारत की बेटियां अपनी जगह लेने के लिए आतुर हैं। इस दिशा में केंद्र सरकार भी उनकी मदद कर रही है। साथ ही कई योजनाओं को बेटियों को लिए चलाया जा रहा।
नई शिक्षा नीति की तारीफ
पीएम ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बहुत सी अच्छी बातें हैं। इसमें स्पोर्ट्स को एक्स्ट्रा करिकुलर (Extracurricular) की जगह मेनस्ट्रीम पढ़ाई का हिस्सा बनाया गया है। मौजूदा वक्त में जीवन को आगे बढ़ाने में जो भी प्रभावी माध्यम हैं, उनमें एक स्पोर्ट्स भी है।












Click it and Unblock the Notifications