2022 तक हर देशवासी के पास अपना घर होगा- नरेंद्र मोदी
आगरा रैली में पीएम मोदी ने रेल हादसे के प्रति दुख व्यक्त किया, बोले आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सबके पास होगा घर।
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा में प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्घाटन किया। इसके अलावा रेलवे परियोजना मथुरा पलवल चौथी रेलवे लाइन का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि रेल हादसे में मारे गए लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। पीएम मोदी ने कहा कि इस हादसे की जांच की जाएगी।

2022 तक सबके पास होगा घर
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश 75वीं वर्षगांठ मनाएगा, तो मेरा सपना है कि देश के सभी लोगों के पास अपना घर होगा और इसी संकल्प को लेकर मैं आगे बढ़ रहा हूं। हम सिर्फ चार दीवारों का घर नहीं बनाएंगे। हम आपके सपनों का घर बनाएंगे, जहां परिवार डिब्बे में बंद नहीं होगा।
पीएम मोदी के भाषण के मुख्य अंश
- यूपी ने बिकाउ माल नहीं भेजा है, गरीबों के लिए लड़ने वाला आदमी दिल्ली में बैठाया है आपने।
- किसी का भी रुपया मत लीजिए, मेहरबानी करके 500-1000 रुपए के नोट से दूर रहिए।
- मैं आग्रह करने आया हूं कि ये जो बदमाशी करने वाले लोग होते हैं वह बहुत चतुर होते हैं। जनधन खातों से ऐसे पापियों को घुसने मत देना।
- 50 दिन थोड़ी तकलीफ रहेगी, यह मैंने कहा है, थोड़ कष्ट झेलना पड़ेगा यह मैंने कहा था।
- मैंने यह निर्णय किसी को तकलीफ के लिए नहीं बल्कि भावी भविष्य को बेहतर करने के लिए किया है।
- कुछ लोगों का तो सब कुछ लुट गया है, आपको विधायक बनना है, इतनी नोटे लाओ, तब एमएलए बनोगे, नोटे भर-भरक रख ली थी, क्या हुआ उन नोटों का। यह खेल बंद होना चाहिए।
- क्या आतंकवाद को पलने देना चाहिए, क्या जवानों को मरने देना चाहिए, कब तक हम चुप रहे, 70 साल तक कोई नहीं बोला।
- 500-1000 के नोट बंद होने से जाली नोट के कारोबार को बड़ा झटका लगा है।
- जाली नोट छाप-छापकर हिंदुस्तान में घुसेड़ा जाता है, नशीली चीजों का कारोबार कैश से चलता है।
- गरीबों और मध्यवर्गीय लोगों को कम ब्याज दर पर पैसा देना पड़ेगा।
- बैंकों में जो पैसा आया है वह बैंक में बंद नहीं रहेगा, बैंकों को यह पैसा लोगों को देना पड़ेगा, छोटे व्यापार पर लोन भी देने पड़ेगा।
- मेरे इस कदम से मध्यमवर्गीय मानवीय को सुरक्षा मिलने वाली है।
- कैसे-कैसे लोग मेरे खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, क्या देश नहीं जानता है कि चिटफंड के नाम पर कितने लोगों को आत्महत्या तक करनी पड़ी थी।
- नोटबंदी का कदम गरीबों और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए उठाया गया है।
- अभी तक 5 लाख करोड़ रुपए लोगों ने बैंकों में जमा कराया है।
- जिस शहर को 5 करोड़ रुपए का बिजली का बिल इकट्ठा करने में मुश्किल होती थी वहां 15 करोड़ रुपए जमा हो गए।
- मैंने कहा था कि इस व्यवस्था पर मैं पूरी तरह से नजर रखुंगा और मैंने जनता के सुझाव को माना है, और जहां लचीलेपन की जरूरत थी हमने बदलाव किया।
- मैंने देश के सामने ही पहले ही दिन कहा था कि इस काम (नोटबंदी) के लिए आपके सहयोग की जरूरत होगी, आपको असुविधा होगी। लेकिन मैं हैरान हूं कि लोग तकलीफ उठाकर देश के लिए यह काम कर रहे हैं।
- मैं आपको विश्वास दिलाता हूं आपके सपने सच होंगे।
- हम निर्धारित समय में निर्धारित रूप से गरीबों के काम को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।
- मैंने 1000 दिन में बिजली का काम पूरा करना है, 95 फीसदी बिजली का काम यूपी में पूरा हो चुका है।
- ग्रामीण इलाकों में लोगों को उनके घर पर गैस कनेक्शन दिया जाएगा।
- करोड़ो घर बनाने के लिए राजमिस्त्री की जरूरत होगी, लेकिन हमारे पास इसकी कमी है, हम बड़ी संख्या में युवाओं को राजमिस्त्री की ट्रेनिंग दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications