Video: 'कभी नहीं सोचा था कि रेलवे स्टेशन पर गुजारा करने वाला बच्चा संसद में पहुंचेगा', PM मोदी हुए भावुक

Parliament Special Session PM Narendra Modi in Lok Sabha: संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र आज शुरू हो गया है। जो 22 सितंबर तक चलेगा। संसद के विशेष सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में बोलते हुए अपने संसद के पहले दिन को याद किया, जब वो पहली बार एक सांसद के तौर पर संसद में आए थे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक रेलवे स्टेशन पर गुजारा करने वाला, गरीब परिवार का बच्चा एक दिन संसद में पहुंच जाएगा। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि देश की जनता उनको इतना प्यार और सम्मान देगी।

PM Narendra Modi in Lok Sabha

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जब मैंने पहली बार एक सांसद के रूप में इस भवन (संसद) में प्रवेश किया, तो सहज रूप से मैंने इस सदन के द्वार पर अपना शीश झुकाकर, इस लोकतंत्र के मंदिर को श्रद्धाभाव से नमन किया था। वो पल मेरे लिए भावनाओं से भरा हुआ था।''

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मैं कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था, लेकिन ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है और भारत के सामान्य मानवी की लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा का प्रतिबिंब है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर गुजारा करने वाला एक गरीब परिवार का बच्चा पार्लियामेंट में पहुंच गया।'

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि देश की जनता, आप लोग मुझे इतना प्यार और सम्मान दीजिएगा। मैंने ये सपने में भी नहीं सोचा था।'

पीएम मोदी ने कहा कि, 'इस सदन से विदाई लेना बहुत ही भावुक पल है। हम जब इस सदन को छोड़कर जा रहे हैं, तो हमारा मन बहुत सारी भावनाओं और अनेक यादों से भरा हुआ है। हम भले ही नए भवन में जाएंगे। लेकिन ये पुराना भवन भी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।'

पीएम मोदी ने कहा, '75 सालों की हमारी यात्रा ने अनेक लोकतांत्रिक परंपराओं और प्रक्रियाओं का उत्तम से उत्तम सृजन किया है और इस सदन के सभी सदस्यों ने उसमें सक्रियता से योगदान दिया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+