महाकुंभ की डुबकी से खुलेंगे दिल्ली सत्ता के द्वार? PM मोदी के तीर्थ दर्शनों में छिपा है कमल खिलाने का राज!

PM Modi Sangam Snan in Mahakumbh 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज, बुधवार (5 फरवरी) को मतदान जारी है। सुबह 6 बजे से शुरू हुए मतदान शाम 6 बजे तक होंगे। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसे महज एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।

आखिर क्यों..दिल्ली चुनाव के दौरान पीएम मोदी संगम में स्नान करने पहुंचे? क्या सच में मोदी के तीर्थ दर्शन चुनावी सफलता का मंत्र हैं? इन सभी सवालों के जवाब पीएम मोदी के तीर्थ दर्शनों में छिपा है। आइए, इसकी टाइमलाइन को समझते हैं...

PM Modi Sangam Snan in Mahakumbh 2025

मोदी की तीर्थ यात्राएं और चुनावी सफलता का संयोग

1. लोकसभा चुनाव 2024 और विवेकानंद रॉक मेमोरियल

  • 1 जून 2024 - लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग से ठीक पहले मोदी ने कन्याकुमारी में 45 घंटे साधना की।
  • चुनावी सफलता: बीजेपी को 240 सीटें मिलीं और NDA के साथ तीसरी बार सरकार बनाई।

2. अयोध्या राम मंदिर और यूपी में शानदार प्रदर्शन

  • 7 मई 2024 - लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज की वोटिंग से दो दिन पहले मोदी ने अयोध्या में पूजा-अर्चना की और रोड शो किया।
  • चुनावी बढ़त: 94 में से 57 सीटें बीजेपी के खाते में आईं।

3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 और जगदंबा माता मंदिर

  • 5 अक्टूबर 2024 - हरियाणा में वोटिंग वाले दिन मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मंदिर में पूजा की।
  • चुनावी सफलता: बीजेपी ने 90 में से 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई।

4. पश्चिम बंगाल-असम चुनाव 2021 और बांग्लादेश यात्रा

  • 27 मार्च 2021 - पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण की वोटिंग वाले दिन पीएम मोदी बांग्लादेश में यशोश्वरी शक्ति पीठ पहुंचे।
  • चुनावी बढ़त/सफलता: बंगाल में 77 सीटें, जबकि असम में लगातार दूसरी बार बीजेपी सरकार।

5. लोकसभा चुनाव 2019 और केदारनाथ की साधना

  • 19 मई 2019 - लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में वोटिंग से एक दिन पहले पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे।
  • 17 घंटे की गुफा साधना की तस्वीरें सुर्खियों में रहीं।
  • चुनावी सफलता: 23 मई को बीजेपी ने रिकॉर्ड 303 सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाई।

6. गुजरात चुनाव 2017 और अम्बाजी मंदिर

  • 12 दिसंबर 2017 - गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच मोदी अम्बाजी मंदिर पहुंचे।
  • चुनावी सफलता: बीजेपी ने लगातार आठवीं बार सरकार बनाई।

7. यूपी विधानसभा चुनाव 2017 और सोमनाथ मंदिर

  • 8 मार्च 2017 - यूपी चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग के दिन मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे।
  • चुनावी सफलता: बीजेपी ने 403 में से 312 सीटें जीतकर योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाया।

दिल्ली चुनाव और महाकुंभ स्नान - संयोग या रणनीति?

दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और मोदी प्रयागराज के संगम में डुबकी लगा रहे हैं। यह सिर्फ आध्यात्मिक यात्रा नहीं, बल्कि बीजेपी के चुनावी माइक्रो-मैनेजमेंट का हिस्सा माना जा रहा है।

  • धार्मिक छवि को और मजबूत करना - मोदी की हर तीर्थ यात्रा उन्हें धार्मिक आस्था के प्रतीक के रूप में स्थापित करती है।
  • हिंदू वोटर्स को संदेश - दिल्ली में बीजेपी को पारंपरिक हिंदू वोट बैंक को और मजबूत करना है। महाकुंभ स्नान के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है।
  • चुनावों में धार्मिक माहौल बनाना - केदारनाथ, कन्याकुमारी, अयोध्या, सोमनाथ... हर बार मोदी की तीर्थ यात्रा चुनावी जीत का रास्ता खोलती रही है।

क्या महाकुंभ स्नान से दिल्ली में कमल खिलेगा?

बीजेपी का अब तक का 'तीर्थ यात्रा चुनावी स्ट्राइक रेट' 75% रहा है। मोदी जब भी किसी बड़े धार्मिक स्थल पर गए हैं, पार्टी को शानदार सफलता मिली है। दिल्ली में यह फॉर्मूला कितना असर करेगा, यह तो नतीजों के बाद ही पता चलेगा, लेकिन यह तय है कि मोदी की महाकुंभ डुबकी सिर्फ आध्यात्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+