झारखंड: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस का एक ही काम, 'भाजपा का विरोध करो, मोदी को गाली दो'

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दुमका में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि JMM और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का कोई न रोडमैप है और न इरादा है और न कभी भूतकाल में कुछ किया है। अगर वो जानते है तो उनको एक ही बात का पता है, भाजपा का विरोध करो, मोदी को गाली दो।

pm modi said people of Dumka will reject Congres

Recommended Video

    PM Modi ने Jharkhand की रैली में Citizenship Law पर Congress को घेरा, कह दी ये बात | वनइंडिया हिंदी

    रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं, उनकी बात चलती नहीं है तो आगजनी फैला रहे हैं। ये जो आग लगा रहे हैं, ये कौन है उनके कपड़ों से ही पता चल जाता है। उन्होंने कहा, देश का भला करने की, देश के लोगों का भला करने की इन लोगों से उम्मीद नहीं बची है। ये सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं।

    नागरिकता संशोधन बिल पर कही ये बात
    नागरिकता संशोधन बिल पर बोलते हुए पीएम मोदी ने विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा हमारे देश की संसद ने नागरिकता कानून से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव किया। इस बदलााव के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से जो वहां कम संख्या में थे, जो अलग धर्म का पालन करते थे, इसलिए वहां उन पर जुल्म हुए, उनका वहां जीना मुश्किल हो गया। ये तीन देशों से हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन, बौद्ध उनको वहां से अपना गांव, घर, परिवार सबकुछ छोड़कर भारत में भाग कर यहां शरणार्थी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ दिनों में मुझे झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभा करने का अवसर मिला है। मैं जहां भी जा रहा हूं वहां की जनसभा की पहले की रैली का रिकॉर्ड तोड़ देती है। यहां भी जहां तक नजर जाती है लोग ही लोग आशीर्वाद देने आए हैं, ये जनसमर्थन दिखा रहा है कि भाजपा को, कमल के फूल को आपसभी का विशेषकर आदिवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिन लोगों पर आपने कभी भरोसा किया था, जिन्हें झारखंड के आदिवासियों ने मान-सम्मान दिया था, लेकिन उन्होंने खुद के लिए और परिवार के लिए बड़े-बड़े महल दिए और आपको भूल गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+