PM मोदी की भविष्‍यवाणी- हालात बदलने दीजिए, विपक्ष के इसी गठबंधन में आपस में छुरियां भी निकलेंगी

PM Narendra Modi No Confidence Motion: लोकसभा में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ पेश किए गए गठबंधन पर गुरुवार को तीसरे और आखिरी दिन बहस चल रही है। आज वो दिन है जब अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर लोकसभा को संबाेधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर हमला बोला।

pm-modi-speech-lok-sabha

पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन के लिए लोकसभा में भविष्‍यवाणी की कि 'हालात बदलने दीजिए विपक्षी गठबंधन आपस में छुरियां भी निकालेंगी।' उन्‍होंने कहा विपक्ष ने कुछ समय पहले यूपीए अंतिम संस्कार किया था।

' विपक्ष जिसके पीछे चल रहा उसे देश की संस्‍कृति समझ नहीं है'

पीएम ने कहा विपक्ष जिसके पीछे चल रहा उसे तो इस देश की परंपरा और संस्कृति की समझ ही नहीं है। उन्हें अभी हरी और लाल मिर्च का फर्क की समझ नहीं है। इसके साथ उन्‍होंने कहा उनके लिए ये ही सही है 'दूर युद्ध से भागते नाम रखा रणधीर, भाग्यचन्द की आज तक सोई है तकदीर'

'घमंडिया गठबंधन' भारत दिवालिया होने की गारंटी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन INDA पर कटाक्ष करते हुए कहा I.N.D.I.A गठबंधन को घमंडिया गठबंधन है, इसकी आर्थिक नीति से लोग सावधान रहें। ये लोग देश में कमजोर अर्थव्यवस्था चाहते हैं। 'यह 'घमंडिया गठबंधन' भारत दिवालिया होने की गारंटी है ये परिवारवाद की गारंटी है], ये बेरोजगारी की गारंटी है। ये आतंकवाद की गारंटी है। ये महंगाई की गारंटी है। ये भारत को दो दशक पीछे पहुंचाने की गारंटी है।'

'डूबने वाले को तिनके का सहारा ही काफी है'

पीएम मोदी ने विपक्षी एलाइंस पर तंज कसते हुए कहा - "डूबने वाले को तिनके का सहारा ही काफी है, दिल बहल जाए फकत इतना सहारा ही बहुत, इतने पर भी आसमां वाला गिरा दे बिजलियां, कोई बता दे यह विचार क्या करे"!

पहले सेना के हवाई जहाज से पिकनिक मनाई जाती थी और अब...

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा एक समय था जब हवाई जहाज में इनका केक काटा जाता था और आज हवाई जहाज से गरीबों को वैक्सीन पहुंचाई जाती है। पहले सेना के हवाई जहाज से पिकनिक मनाई जाती थी, आज उसी जहाज से विदेश में फंसे भारतीयों को लाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+