पीएम मोदी बोले- आजादी के बाद से सत्ता में बैठे नेताओं ने आदिवासी समाज को नजरंदाज किया

भोपाल, 15 नवंबर। प्रधानमंत्री भोपाल में आदिवासी गौरव दिवस महासम्मेलन में आदिवासी समुदाय के महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर सम्‍मानित किया। इस अवसर पर मोदी ने कहा 'आज भारत अपना पहला 'जनजातीय गौरव दिवस' मना रहा है। उन्‍होंने कहा आदिवासी समाज के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है क्योंकि आजादी के बाद दशकों तक देश पर शासन करने वालों ने अपनी स्वार्थी राजनीति को प्राथमिकता दी।

Recommended Video

    Janjatiya Gaurav Divas: PM Modi बोले- पहले की सरकारों ने आदिवासियों को अनदेखा किया | वनइंडिया हिंदी
    pmmodi

    संस्कृति और क्षमता को नजर अंदाज किया गया
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज की संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को गर्व से सम्मानित और याद किया जा रहा है। मोदी ने आगे कहा भारत की आबादी का लगभग 10 प्रतिशत होने के बावजूद दशकों से आदिवासियों की संस्कृति और क्षमता को नजर अंदाज किया गया। उन्‍हें आदिवासियों के मुद्दों, शिक्षा और स्वास्थ्य का उनके लिए कोई मतलब नहीं था।

    आदिवासियों के बारे में बहुत सीमित जानकारी दी गई
    पीएम ने कहा जब राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समाज के योगदान पर चर्चा हुई तो कुछ लोग हैरान रह गए। वे विश्वास नहीं कर सकते कि भारत की संस्कृति को मजबूत करने में इसकी बड़ी भूमिका थी। ऐसा इसलिए है क्योंकि राष्ट्र को या तो इसके बारे में कभी नहीं बताया गया था, अंधेरे में रखा गया था या आदिवासियों के बारे में बहुत सीमित जानकारी दी गई थी। उन्‍होंने बताया कि 100 आकांक्षी जिलों में विकास कार्य हो रहे हैं जो पहले के शासन के दौरान पिछड़े रहे।

    वे नायक-नायिकाओं पर करोड़ों खर्च करते हैं लेकिन हम....
    मोदी से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि न तो अंग्रेजों और न ही कांग्रेस ने गैंग ने रानी कमलापति को इतिहास में उचित दर्जा दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने ही हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा। सीएम ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कांग्रेस जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन के संगठन पर सवाल उठाती है। "वे कहते हैं कि यह पैसे की बर्बादी है। भाजपा सरकार को आदिवासी विरोधी कहने वाले कुछ लोग कोर्ट जा रहे हैं। अब वे परेशान हैं। वे नायक-नायिकाओं पर IIFA जैसे आयोजनों पर करोड़ों खर्च करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+