सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम मोदी- विपक्ष सहित सभी के सुझाव महत्वपूर्ण, हम संसद में स्वस्थ चर्चा के लिए तैयार
मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में 33 राजनीतिक दलों के 40 नेताओं ने हिस्सा लिया।
नई दिल्ली, 18 जुलाई। मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में 33 राजनीतिक दलों के 40 नेताओं ने हिस्सा लिया। इस सर्वदलीय बैठक को केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुलाया था। बैठक में पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, द्रमुक के तिरुचि शिवा, सपा नेता राम गोपाल यादव व बसपा नेता सतीश मिश्रा आदि शामिल हुए।
Recommended Video

बैठक में भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल और एलजेपी नेता पशुपति नाथ पारस भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष सहित सभी प्रतिनिधियों के सुझाव बहुत मूल्यवान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न मुद्दों पर संसद में स्वस्थ और सार्थक चर्चा के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: फ्रांस ने कोरोना वैक्सीन ले चुके लोगों को यात्रा की इजाजत दी, कोविशिल्ड लेने वाले भी जा सकेंगे
बता दें कि संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बाद यह संसद का पहला सत्र होगा। सत्र के पहले दिन पीएम मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नये मंत्रियों से दोनों सदनों का परिचय कराएंगे। यह परंपरा है कि नई सरकार के गठन या केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार या फेरबदल के बाद, प्रधान मंत्री दोनों सदनों में नए मंत्रियों का परिचय देते हैं।
हाल ही में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में एक बड़ा फेरबदल हुआ था, इसमें कई नए चेहरों को शामिल किया गया था, जबकि कई मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया, जबकि कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया था। उपचुनावों के बाद हाल ही में लोकसभा में प्रवेश करने वाले कुछ नए सदस्य भी सोमवार को निचले सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications