मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी- 26 जनवरी को हुए तिरंगे के अपमान से बहुत दुखी हुआ

आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रली के दौरान हुई हिंसा में जिस तरह से तिरंगे का अपमान हुआ उससे वह बहुत दुखी हुए।

नई दिल्ली। आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रली के दौरान हुई हिंसा में जिस तरह से तिरंगे का अपमान हुआ उससे वह बहुत दुखी हुए। उन्होंने कहा कि इस घटना ने देश को हिला दिया।

Recommended Video

      Mann Ki Baat में बोले PM Narendra Modi,National flag का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ |वनइंडिया हिंदी
      pm modi

      वहीं पीएम मोदी ने भारत की ऑस्ट्रेलिया पर हुई शानदार जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस महीने क्रिकेट की पिच से बहुत अच्छी खबर मिली। हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों का कठिन परिश्रम और टीमवर्क प्रेरित करने वाला है।

      यह भी पढ़ें: अधीर रंजन चौधरी बोले- पीएम मोदी सिर्फ हिन्दुओं के नेता, बताया कौन होगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष

      मेड इन इंडिया वैक्सीन आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक

      पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में देशभर में चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है। वैसे भी हमारा टीकाकरण कार्यक्रम पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन रहा है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीन प्रोग्राम चला रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा गर्व की बात ये है कि हम दुनिया में सबसे तेजी से अपने नागरिकों का टीकाकरण कर रहे हैं।

      बुंदेलखंड के स्ट्रॉबेरी महोत्सव पर की बात

      पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि पिछले दिनों झांसी में एक माह तक चलने वाला स्ट्रॉबेरी महोत्सव शुरू हुआ। उन्होंने आगे कहा कि हर किसी को आश्चर्य होता है कि स्ट्रॉबेरी और बुंदेलखंड! लेकिन ये सच्चाई है। नई तकनीक के उपयोग से देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे प्रयास हो रहे हैं। जो स्टॉबेरी कभी पहाड़ों की पहचान थी, वह अब कच्छ की रेतीली जमीन पर भी होने लगी है, इससे किसानों की आय बढ़ रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+