पीएम मोदी बोले, मैं दिवाली के समय हर साल 5 दिनों के लिए जंगल में चला जाता था

Recommended Video

    PM Modi का बड़ा खुलासा, RSS प्रचारक बनने से पहले क्यों Jungles में रहें पीएम मोदी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पीएम मोदी ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में युवाओं को एक सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि तमाम व्यस्तताओं के बीच सोचने और आत्मनिरीक्षण के लिए वक्त निकालें। इससे आप खुद को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। उन्होंने फेमस फेसबुक पेज द ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि दिवाली के दौरान 5 दिनों के लिए वह जंगल में कहीं भी चले जाते थे, ऐसी जगह जहां केवल साफ पानी होता है और कोई इंसान नहीं होता है।

    'दिवाली के दौरान 5 दिनों के लिए जंगल में कहीं भी चला जाता था'

    'दिवाली के दौरान 5 दिनों के लिए जंगल में कहीं भी चला जाता था'

    पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिरीक्षण के लिए वक्त निकालने से आने वाले समय में आपको लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप असाधारण हो और आपको रोशनी के लिए बाहर देखने की जरूरत नहीं है, वह पहले से ही आपमें मौजूद है। इस इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि कैसे वे आरएसएस के प्रचारक बने।

    पीएम मोदी ने हिमालय में बिताए दो सालों का जिक्र भी किया

    पीएम मोदी ने हिमालय में बिताए दो सालों का जिक्र भी किया

    पीएम मोदी ने अपने बचपन के बारे में बताया और साथ ही 17 साल की उम्र में हिमालय में बिताए दो सालों का जिक्र भी किया। पीएम मोदी बोले- हिमालय से लौटने के बाद, मुझे मालूम था कि मैं ऐसा जीवन जीना चाहता हूं जो दूसरों की सेवा में गुजरे। हिमालय से लौटने के बाद मैं अहमदाबाद गया। पहली बार मैं किसी बड़े शहर में था। मैंने अपने चाचा की कैंटीन में उनका हाथ बंटाया।'

     'मैं खुद से मिलने जा रहा हूं'

    'मैं खुद से मिलने जा रहा हूं'

    पीएम मोदी ने बताया कि कैसे उन्होंने तमाम व्यस्तताओं के बावजूद भी हिमालय में प्राप्त की हुई शांति नहीं खोई। उन्होंने बताया कि आखिरकार वे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के फुल टाइम प्रचारक बन गए। उन्होंने कहा कि आरएसएस के कार्यालय की सफाई की। वहां पर साथियों के साथ खाना पकाया, बर्तन साफ किए, चाय बनाया। उन्होंने बताया कि उस वक्त रेडियो अखबार या टीवी का चलन नहींं था। उन्होंने कहा, 'दिवाली के वक्त जब मैं जंगल में जाता थे, लोग पूछते थे कि किससे मिलने जा रहा हूं, तब बोलता था, 'मैं खुद से मिलने जा रहा हूं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+