कोरोना वायरस के कारण PM मोदी का बांग्लादेश दौरा भी रद्द
नई दिल्ली। देश-दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना एक और विदेश दौरा रद्द कर दिया। पीएम मोदी 17 मार्च को बांग्लादेश जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपना ये दौरा रद्द कर दिया। वहीं उन्होंने बांग्लादेश ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस दौरे को रद्द कर दिया।

बांग्लादेश में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए हैं। कोरोवा वायरस के खतरे को देखते हुए पीएम मोदी के इस दौरे को रद्द करने का फैसला लिया गया। बांग्लादेश में 17 मार्च को वो शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती में शामिल होने वाले थे, लेकिन अब इस शताब्दी समारोह को रद्द कर दिया है। कोरोना वायरस के चलते इस कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया गया। अब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बिना किसी सार्वजनिक सभा के समारोह का उद्घाटन करेंगी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने होली कार्यक्रम भी रद्द कर दिए।












Click it and Unblock the Notifications