छात्रों की 'एग्जाम टेंशन' कम करने के लिए पीएम मोदी ने लिखी किताब, आज होगी लॉन्च

Recommended Video

    Narendra Modi की Book 'Exam Warriors' आज होगी Launch | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बोर्ड परीक्षाओं से पहले बच्चों का तनाव कम करने के लिए इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टिप्स देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्टूडेंट्स के लिए लिखी गई बुक शनिवार को लॉन्च होगी। इस किताब को 'एग्जाम वॉरियर्स' नाम दिया गया है। मोदी ने इसमें बच्चों को एग्जाम स्ट्रेस से निपटने और अच्छा परफॉर्म करने के टिप्स दिए हैं। पुस्तक का विमोचन प्रवासी भारतीय केंद्र में होगा। आपको बता दें कि कई बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी मध्य से शुरू हो रही हैं।

    पुस्तक में टिप्स को मंत्रों की शक्ल में लिखा गया है

    पुस्तक में टिप्स को मंत्रों की शक्ल में लिखा गया है

    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हैं जबकि मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर विशिष्ट अतिथि होंगे। किताब में दसवीं और बारहवीं के बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की परेशानियों पर फोकस किया गया है। इस पुस्तक में टिप्स को मंत्रों की शक्ल में लिखा गया है। इसके अलावा यह 'इंटरएक्टिव' भी है। मतलब पीएम मोदी ने किताब को सीधे संवाद/बात करने के अंदाज में लिखा है।

    किताब को पेंग्विन पब्लिशिंग हाउस छापा है

    किताब को पेंग्विन पब्लिशिंग हाउस छापा है

    पुस्तक में कई गतिविधियां भी हैं जिनका छात्र अभ्यास करके न सिर्फ तनाव से मुक्ति पा सकते हैं बल्कि परीक्षा के लिए तैयारियां भी कर सकते हैं। इस किताब में कई उदाहरण भी दिए गए हैं। साथ ही स्टूडेंट्स को योगा और फिजिकल एक्टिविटीज की जरूरत भी समझाई गई है। 208 पेज वाली किताब को पेंग्विन पब्लिशिंग हाउस छापा है। इसकी कीमत 100 रुपए रखी गई है। बता दें कि पीएम पहले भी मन की बात प्रोग्राम में बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चों को दबाव ना लेने की सलाह दी थी।

    पीएम मोदी के ऐप से इस किताब के कई खास फीचर्स को अनलॉक किया जा सकता है

    पीएम मोदी के ऐप से इस किताब के कई खास फीचर्स को अनलॉक किया जा सकता है

    बोर्ड एग्जाम्स के लिए सीबीएसई पहले ही 5 मार्च का एलान कर चुका है। 7 साल के लंबे गैप के बाद बोर्ड ने एक बार फिर 10वीं के एग्जाम्स को कंपल्सरी कर दिया है। पीएम मोदी के ऐप से इस किताब के कई खास फीचर्स को अनलॉक किया जा सकता है। किताब में छात्रों का कम्युनिटी बनाने के लिए मार्गदर्शन भी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+