क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

PM मोदी को मिला UN का चैंपियन ऑफ द अर्थ, धन्यवाद भाषण में कही ये बड़ी बात

Google Oneindia News

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रतिष्ठित 'चैंपियन ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये सम्मान पर्यावरण के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए लिए दिया गया है। पीएम मोदी के अलावा इस सम्मान से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत 4 अन्य लोगों को सम्मानित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र में पर्यावरण के सबसे बड़े सम्मान से नवाजे जाने के बाद पीएम मोदी का धन्यवाद भाषण दिया है।

 pM Modis acceptance speech after being awarded the prestigious UN Champions of the Earth Award

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि, यह सम्मान किसी व्यक्ति का नहीं है। यह सम्मान भारत की महान परंपरा का है। जहां सदियों से हमें प्रकृति के साथ सहजीवन के संस्कार मिले हैं। और मुझे खुशी है कि आज मानव जाति प्रकृति के महत्व को स्वीकारने लगी है। प्रकृति के साथ संघर्ष ने मानव जाति का भी विनाश किया है और प्रकृति का भी विनाश किया

उन्होंने कहा कि, है। इस बदलते हुए माहौल में अब हम सब प्रकृति का रक्षा की ओर बल दे रहे हैं। उसे चाहे ग्लोबल वार्मिग जैसे शब्द हो या इनवायरमेंट जैसे शब्द हों चाहें कार्बन एमिशन जैसे शब्द हो या विकासशील या विकसित जैसे शब्द हो भाषाएं और परिभाषाएं कुछ भी हो हमें पर्यावरण सुरक्षा की ओर ध्यान देना होगा। जो आखिरी छोर का व्यक्ति है और जो वंचित है वह इन सारी परिस्थितियों का शिकार होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि, अगर हम कल्याण के लिए सोचते हैं और हम सामाजिक जीवन के आखिरी छोर पर बैठे इंसान के लिए सोचते हैं। जैसे और चीजों पर बल देने की आवश्यकता है उतनी ही प्रकृति की रक्षा पर बल देने की बहुत आवश्यकता है। उस काम भारत पूरी तरह आपके साथ है। दुनिया जो चाहती है भारत उसमे कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। यह स्मान सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानियों का है। मैं सभी का इस सम्मान के लिए धन्यवाद करता हूं।

बता दें कि ये छह चैंपियन छह अलग-अलग वर्गों नीति नेतृत्व, उद्यमी विजन, विज्ञान व नवाचार, प्रेरणा व एक्शन और लाइफटाइम अचीवमेंट में चुने जाते हैं। मोदी को ये सम्मान फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रां के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन बनाने में उत्कृष्ट काम करने और पर्यावरण बचाव कार्यों में सहयोग के नए क्षेत्र तलाशने के लिए नीति नेतृत्व वर्ग में दिया जा रहा है।

पत्थर मारने से भड़की भैंस ने गांववालों को दौड़ाया, लोगों ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, एक की मौत

Comments
English summary
pM Modi's acceptance speech after being awarded the prestigious UN Champions of the Earth Award
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X