अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल लेने दूसरी बार एम्स पहुंचे पीएम मोदी

Recommended Video

    PM Modi Atal Bihari Vajpayee से मिलने दोबारा पहुंचे AIIMS, नहीं हुए Discharge | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्ध्य का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपायी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और हेल्थ बुलेटिन को भी देखा। आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का एम्स में इलाज चल रहा है। पीएम मोदी रात तकरीबन 9 बजे एम्स पहुंचे थे, तकरीबन 20 मिनट अस्पताल में रहने के बाद वह यहां से रवाना हो गए थे।

    atal

    आपको बता दें कि एम्स की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में नया हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। लेकिन बावजूद इसके वह अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। 93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी को 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था, उन्हें किडनी ट्रैक्टर इंफेक्शन है, साथ ही चेस्ट कंजेशन और पेशाब की समस्या भी है। जिसके बाद तमाम डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया था और उन्हें लगातार एंटी बायोटिक्स दवाएं दे रहे हैं।

    गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी मधुमेह के मरीज हैं और उनकी एक ही किडनी काम कर रही है। इससे पहले 2009 को उनका दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से वह लोगों को पहचान नहीं पाते हैं और डिमेंशिया की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायूड, अमित शाह, मोहन भागवत, मनमोहन सिंह, एचडी देवेगौड़ा, राहुल गांधी, सहित तमाम मुख्यमंमत्री और केंद्रीय मंत्री भी अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात करने के लिए एम्स पहुंचे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+